Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
राहुल के बचाव दल का कार्य अंतिम दौर में
राहुल के बचाव दल का कार्य अंतिम दौर में

 

चार दिन से राहुल बोरवेल में फसा हुआ है 

छत्तीसगढ़ के जांजगीर में राहुल को बोरवेल में गिरे आज चार दिन हो गया।  बचाव दल का कार्य अंतिम दौर में  है। पत्थर तोड़ने का काम लगभग ख़त्म हो छुअका है। जल्द ही आपरेशन पूरा होने की संभावना है । इधर आसपास के 30 से भी अधिक बोर को लगातार चलाया जा रहा है जिससे वाटर लेबल में भी कमी आई है जिससे बचाव दल ने भी राहत की सांस ली है। दूसरी तरफ एंबुलेंस को भी सतर्क और पूरी तैयारी के साथ तैनात है। जांजगीर चांपा जिले के मालखरौद ब्लाक ग्राम पिहरीद में बोर में फंसे राहुल को निकालने का काम तेज हो गया है। हालांकि बोर में जलस्तर बढ़ने से चिंता भी बढ़ती जा रही है। राहुल तक पहुंचने में अब महज तीन फीट की दूरी बाकी है, मगर चट्टानों की वजह से विलंब हो रहा है। अब रेस्क्यू टीम बोर में बढ़ रहे जलस्तर को कम करने की चिंता में है। हालांकि सुरंग खोदने का काम भी तेजी से चल रहा है। सुरंग होते ही पानी बाहर आने से जलस्तर अपने आप कम हो जाएगा। आपको बताते चलें कि सीएम भूपेश बघेल खुद इस पर नजर बनाये हुए हैं।  वे लगातार बचाव दल से पल पल की जानकारी ले रहे हैं।  उन्होंने हर हाल में संभव मदद का आश्वासन दिया है।  और प्रशासन के साथ बचाव दल हर तरह से बचाने की कोशिश में लगा हुआ है।

MadhyaBharat 13 June 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.