Since: 23-09-2009
होम आइसोलेशन में मरीज़ों की निगरानी बढ़ी
कोरोना के चलते एक महिला की मौत हो गई। छत्तीसगढ़ में बिलासपुर में आरबी अस्पताल में कोरोना संक्रमित एक महिला की मौत हो गई है। बढ़ते संक्रमण के बीच वायरस फिर घातक होता दिख रहा है। जिसके चलते होम आइसोलेशन में चल रहे मरीज़ों की निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने निर्देशित किया है कि जिस भी मरीज की हालत बिगड़ रही है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया जाए, ताकि मरीज़ों के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। ग्राम धुमा निवासी 72 वर्षीय सोनबाई यादव की तबीयत बिगड़ने लगी थी और उसमें कोरोना के लक्षण साफ नजर आ रहे थे। ऐसे में कोरोना जांच में उनके संक्रमित होने की पुष्टि की गई। इसके बाद उनका होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा था, लेकिन हालत में सुधार नहीं आया। ऐसे में 20 जून को उन्हें आरबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन महिला की मौत हो गई। कोरोना को लेकर प्रशासन ने सावधानी बरतने की अपील की है। हालांकि इतने मरीज नहीं मिल रहे हैं लेकिन फिर भी प्रिकॉशन जरूरी है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |