Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुर्शिदाबाद में रखी गई \'बाबरी मस्जिद\' की नींव.   पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भव्य स्वागत.   बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा करने वाले TMC विधायक हुमायूं कबीर .   सरकार ने बदला फैसला: संचार साथी ऐप अब अनिवार्य नहीं.   प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम अब ‘सेवा तीर्थ’.   फिल्म \'धुरंधर\' पर दिल्ली हाई कोर्ट का सेंसर बोर्ड को निर्देश.   कांग्रेस विधायक ने सदन में उठाया सवाल : सरकार पर लगाए महंगी बिजली खरीद के आरोप.   भोपाल के बड़े तालाब में शुरू हुआ शिकारा सफर.   पर्यटन के लिए MP के बढ़ते कदम: भोपाल में डल झील जैसा अनुभव.   भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर सरकारी अवकाश.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दिया आधुनिक गीता भवन का तोहफा.   रायसेन जिले के बरेली में बड़ा हादसा 40 साल पुराना पुल भरभराकर ढहा.   रायपुर में ट्रैफिक सुधार की बड़ी पहल: कई फ्लाईओवर परियोजनाओं को मिली मंज़ूरी.   CM विष्णु देव साय बोले: \'संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है भारत\'.   पीसीसी चीफ दीपक बैज का भाजपा पर हमला: सत्ता के लिए झूठ का आरोप.   जंगल, नदी और पहाड़ पार कर मतदाताओं तक पहुँच रहे कर्मचारी.   मतदाता सूची सुधार कार्य के दौरान बीएलओ के साथ अभद्रता .   हिड़मा की मौत के बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद खात्मे की कगार पर.  
अम्बिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित
अम्बिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित

भारी बारिश  के चलते सड़क को डायवर्ट किया गया है 

 अम्बिकापुर में  भारी वर्षा के बीच निर्माणाधीन अम्बिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हों गया है। लहपटरा और सिंगीटाना के बीच डायवर्सन सड़क और अस्थायी पुलिया के बह जाने से बिलासपुर मार्ग में देर रात से आवागमन बाधित है।  निर्माणाधीन सड़क के कई स्थानों पर अभी भी पुल पुलिया का काम अधूरा पड़ा है। इसके कारण अस्थाई पुलिया और सड़क निर्माण किया गया है। वर्षा काल में यही अस्थायी हिस्सा लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता है। अंबिकापुर से उदयपुर के बीच करीब चार स्थानों पर डायवर्सन सड़क और पाइप पुलिया तैयार की गई है। फिलहाल  बिलासपुर की ओर जाने वाले वाहनों को दूसरे मार्ग से भेजा जा रहा है। डायवर्सन पुलिया के बहने के दौरान एक ट्रक जो वहां से पार हो रहा था, वह रोड धंसने के दौरान नीचे गिर गया।  राष्ट्रीय राजमार्ग  ठेका कंपनी द्वारा क्षतिग्रस्त सड़क और पुलिया की मरम्मत का काम प्रारंभ नहीं किया गया था। कई वर्षों से निर्माणाधीन अंबिकापुर बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में हर वर्ष वर्षाकाल लोगों के लिए बहुत बड़ी मुसीबत बन कर आता है। इस वर्ष सरगुजा में बारिश कम रही जिससे लोगों को इस मार्ग में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा लेकिन भादो मास की पहली झमाझम वर्षा ने अम्बिकापुर-बिलासपुर मार्ग में लोगों की आवाजाही के बीच परेशानी खड़ी कर दी है। इस बीच शनिवार देर रात सरगुजा जिले के कई इलाकों में हुई मूसलाधार वर्षा के बीच अंबिकापुर बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग ने लहपटरा और सिंगीटाना के बीच नाला के पास बनाए गए डायवर्सन और पाईप पुलिया का करीब 25 फीट लंबा हिस्सा वर्षा के तेज बहाव में बह गया।

 

MadhyaBharat 14 August 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.