Since: 23-09-2009

  Latest News :
TMC के 20 बागी सांसदों को स्पीकर का नोटिस, 7 दिन में जवाब मांगा.   वन नेशन, वन इलेक्शन पर JPC चीफ का दावा .   देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, 15 राज्यों में अलर्ट.   परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   डॉ नरोत्तम मिश्रा से मिले मंत्री एंदल सिंह कंसाना, मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज.   भोपाल की सड़कों पर बढ़ी ई-बसों की रफ्तार .   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   बिलासपुर में सैकड़ों शिक्षकों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरा.   छत्तीसगढ़ में राशन वितरण की नई व्यवस्था.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.  
समर्थन मूल्य पर धान और मक्का खरीदी
समर्थन मूल्य पर धान और मक्का खरीदी

 दिशा-निर्देशों के तहत किसान पंजीयन एवं रकबा संशोधन के निर्देश

 

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में जन शिकायतों एवं जन समस्याओं से संबंधित आवेदनों के निराकरण की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए संबंधित जिला अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान और मक्का उपार्जन के लिए राज्य सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार 31 अक्टूबर 2022 तक किसानों के नवीन पंजीयन तथा पंजीकृत रकबा में संशोधन की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने खरीफ फसलों के लिए खाद-बीज उठाव की जानकारी भी ली।बैठक में कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत सभी कार्यों का कार्य-आदेश सितंबर अंत तक जारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। उन्होंने स्थानांतरण नीति के तहत जिला स्तर पर होने वाले स्थानान्तरण का प्रस्ताव 10 सितंबर तक भेजने के निर्देश विभाग प्रमुखों दिए। कलेक्टर ने गोधन न्याय योजना के तहत गौठानों में गोबर खरीदी, वर्मी कंपोस्ट निर्माण तथा खाद उठाव में वृद्धि लाने और नरवा विकास के तहत स्वीकृत कार्यों का विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने मनरेगा के तहत सामुदायिक शौचालय, भूमि समतलीकरण, खेल मैदान एवं वृक्षारोपण कराने कहा। कलेक्टर ने स्कूली बच्चों का सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी गाइड लाइन के तहत जाति प्रमाण पत्र बनाने तथा मिसल रिकॉर्ड नहीं होने पर ग्राम सभा में सत्यापन कराकर जाति प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदाय योजना के तहत सामग्री वितरण करने, क्रेडा के तहत सोलर पंप लगाने, किसान क्रेडिट कार्ड, किसान ई-केवाईसी एवं आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वेच्छा अनुदान की राशि हितग्राहियों के खाते में डालने, मजदूरी भुगतान, भू अर्जन मुआवजा राशि भुगतान, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ ही आश्रम-छात्रावासों का सतत निरीक्षण के लिए भी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में वनमंडलाधिकारी  दिनेश पटेल, परियोजना निदेशक डीआरडीए आर के खूंटे, अपर कलेक्टर बी सी एक्का, संयुक्त कलेक्टर वीरेंद्र सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पेंद्र शर्मा एवं  देव सिंह उईके सहित सभी जिला अधिकारी उपस्थित थे।  

-जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत सभी कार्यों का कार्य-आदेश सितंबर तक जारी करें

-जिला स्तर पर होने वाले स्थानांतरण का प्रस्ताव 10 सितंबर तक भेजें

-कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

MadhyaBharat 31 August 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.