Since: 23-09-2009
267 अधिकारी एवं कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण का निराकरण हुआ
संभागीय कोष लेखा एवं पेंशन कार्यालय में आज जिले के विभिन्न विभागों से 30 नवम्बर को सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी बाबू लाल शर्मा कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बिलासपुर, नारायण प्रसाद लास्कर शासकीय उ.मा.वि. बेलतरा एवं श्रीमती शकीना बानो कार्यालय पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ बिलासपुर को पेंशन प्राधिकार आदेश एवं उपादान भुगतान आदेश की प्रति आर. के. पटेल संयुक्त संचालक, कोष लेखा एवं पेंशन बिलासपुर द्वारा प्रदाय किया गया।
कार्यक्रम में दिनेश कुमार निर्मलकर उप संचालक, विजय कुमार वर्मा सहायक संचालक, विजय कोसले सहायक संचालक, नरेन्द्र कुमार राठौर सहायक संचालक एवं सहायक संचालक ताराचंद रत्नाकर उपस्थित रहे। साथ ही समस्त सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण अधिकारी एवं कार्यालयीन स्टॉफ भी उपस्थित रहे। वर्तमान में संभाग के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों के अधिकारी एवं कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण त्वरित गति से ऑनलाईन आभार पोर्टल से निराकृत किया जा रहा है। अधिकारी एवं कर्मचारी जिस माह सेवा निवृत्त होते हैं उसी माह उनके पी.पी.ओ. एवं जी.पी.ओ. जारी करने का प्रयास किया जा रहा है। माह नवंबर 2022 में सेवा निवृत्त होने वाले लगभग 20 सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का पी.पी.ओ. एवं जी.पी.ओ. 1 दिसम्बर को जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही माह नवंबर 2022 में 267 अधिकारी एवं कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण का निराकरण भी किया गया।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |