Since: 23-09-2009

  Latest News :
TMC के 20 बागी सांसदों को स्पीकर का नोटिस, 7 दिन में जवाब मांगा.   वन नेशन, वन इलेक्शन पर JPC चीफ का दावा .   देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, 15 राज्यों में अलर्ट.   परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   डॉ नरोत्तम मिश्रा से मिले मंत्री एंदल सिंह कंसाना, मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज.   भोपाल की सड़कों पर बढ़ी ई-बसों की रफ्तार .   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   बिलासपुर में सैकड़ों शिक्षकों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरा.   छत्तीसगढ़ में राशन वितरण की नई व्यवस्था.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.  
पति ने कई सालों से संबंध नहीं बनाये तो पत्नी ने लगाई फांसी
पति ने कई सालों से संबंध नहीं बनाये

बिलासपुर में महिला के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के केस में पुलिस ने प्रताड़ना के आरोप में पति को गिरफ्तार किया है। महिला को शादी के तीन साल बाद किसी तरह से शारीरिक सुख नहीं मिल रहा था और उसके बच्चे भी नहीं थे, जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने महिला से मिले सुसाइड नोट की जांच के बाद आरोपी पति के खिलाफ प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।हिर्री माइंस के सीआईएसएफ कैंप में रहने वाली पूजा यादव (25) पति नागेंद्र यादव ने 21 सितंबर 2021 को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। चकरभाठा पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही थी। घटना के दूसरे दिन पुलिस ने 22 सितंबर को पूजा के कमरे की जांच की, तब एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने आत्महत्या के लिए अपने पति को जिम्मेदार ठहराया था। उसने लिखा था कि शादी के बाद भी उसे पति से शारीरिक सुख नहीं मिल रहा था और उसके बच्चे भी नहीं थे। इससे वह प्रताड़ित होकर वह आत्महत्या कर रही है।पुलिस ने उसके सुसाइड नोट की जांच कराने के लिए हेंडराइटिंग एक्सपर्ट के पास रायपुर भेजा था, जिसकी रिपोर्ट में पता चला कि सुसाइड नोट पूजा ने ही लिखा था। पूजा की शादी करीब 3 साल पहले नागेंद्र से हुई थी। इसके बाद भी वह किसी भी तरह की वैवाहिक सुख से वंचित थी। पुलिस के अनुसार पति के किसी प्रकार के शारीरिक सुख नहीं दे पाने के कारण वह प्रताड़ित होकर आत्महत्या कर ली थी। यही वजह है कि पुलिस ने पूजा के पति नागेंद्र यादव के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज किया है।महिला ने करीब ढाई साल पहले आत्महत्या की थी, तब से पुलिस इस केस की जांच कर रही थी। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट का हेंडराइटिंग एक्सपर्ट से जांच रिपोर्ट आने में समय लगा, जिसके कारण जांच और FIR दर्ज करने में विलंब हुआ। इधर, पुलिस अफसरों ने मर्ग मामलों की पुराने केस की समीक्षा की, तब पता चला कि यह फाइल दबी हुई थी। पुलिस अफसरों के निर्देश के बाद पुलिस ने अब केस दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार किया है।

MadhyaBharat 1 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.