Since: 23-09-2009

  Latest News :
TMC के 20 बागी सांसदों को स्पीकर का नोटिस, 7 दिन में जवाब मांगा.   वन नेशन, वन इलेक्शन पर JPC चीफ का दावा .   देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, 15 राज्यों में अलर्ट.   परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   डॉ नरोत्तम मिश्रा से मिले मंत्री एंदल सिंह कंसाना, मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज.   भोपाल की सड़कों पर बढ़ी ई-बसों की रफ्तार .   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   बिलासपुर में सैकड़ों शिक्षकों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरा.   छत्तीसगढ़ में राशन वितरण की नई व्यवस्था.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.  
छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने अपना चुनावी बिगुल बजा दिया है
बीजेपी ने अपना चुनावी बिगुल बजा दिया है

भाजपा ने मिशन 2023 के लिए कमर कस लिया है। पार्टी पदाधिकारी व नेता जहां बैठकें ले रहे हैं। वहीं, जनसभा कर विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाने लगातार कोशिश में जुट गए हैं। बिलासपुर जिले की कमान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को दिया गया है। यही वजह है कि पिछले एक माह के भीतर यहां उनका तीसरा दौरा है। इस दौरान वे जनसभा को संबोधित कर सरकार की खामियों को उजागर कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर संगठनात्मक बैठक के बहाने पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में लगे हैं। गुरुवार को जिला कार्य समिति की बैठक में नेताओं ने कहा कि अब विधानसभा चुनाव को महज 240 दिन बचे हैं। ऐसे में एक-एक कार्यकर्ता को शक्ति केंद्र और बूथ लेवल पर तैयारी करना है।भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक गुरुवार को बेलतरा विधानसभा के ग्राम रानीगांव में हुई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक विषयों को लेकर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष व बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि विधानसभा चुनाव के 240 दिन हमारे हाथ में है। हमे एक-एक दिन का कलैंडर तैयार करना है और जो भी जवाबदारी संगठन से दी जा रही है उसे हर हाल में पूरा करना है। शक्ति केन्द्रों एवं मतदान केन्द्रों को हमें सशक्त बनाना है। शक्ति केन्द्र से लेकर बूथ स्तर तक की बैठक आयोजित करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का ग्राफ आमजनों के बीच पूरी तरह गिर गया है,। राज्य में भ्रष्टाचार, लूट, हत्या, डकैती, अपराध में काफी बढ़ोतरी हुई है। कांग्रेस ने जनता को छलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर जिले के प्रत्येक विधानसभा को हमें जीतना है इसलिए अभी से तैयारी करना है।

MadhyaBharat 3 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.