Since: 23-09-2009

  Latest News :
वीवीपैट पर याचिका में कांग्रेस से संबंध नहीं : जयराम रमेश.   केंद्र से भेजा गया पैसा खा जाते हैं ममता की सरकार के मंत्री - पीएम मोदी.   आपका वोट तय करेगा अगली सरकार बने संविधान के सिपाही : राहुल.   कार ने सड़क किनारे सो रहे परिवार के 11 लोगों को कुचला.   बारामूला मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर.   मनी लांड्रिंग मामले में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत बढ़ी.   दिग्विजय की राजनीति से विदाई आशिक का जनाजा है जरा धूम से निकले : अमित शाह.   पं. धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने टोलकर्मियों से की मारपीट.   मप्र में शाम पांच बजे तक हुई 54.42 फीसदी वोटिंग.   मंदसौर, छिंदवाड़ा समेत कई जिलों में गिरा पानी.   अमित शाह बोले- ओबीसी विरोधी पार्टी है कांग्रेस.   चुनाव ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी का बिगड़ा स्वास्थ्य हालत गंभीर.   छत्तीसगढ़ में दोपहर एक बजे तक तीनों सीटों पर 53.09 प्रतिशत मतदान.   भाजपा पर राहुल गांधी की \'भारत जोड़ो न्याय यात्रा\' भारी पड़ने वाली है-अलका लांबा.   बंदूक साफ करते समय चली गोली प्रधान आरक्षक की मौत.   यात्री बस की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवक की मौत.   प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र सिंह कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित.   सीबीआई को पूरे राज्य में कार्रवाई करने का अधिकार अधिसूचना जारी.  
कुत्ते की मौत से दुखी बच्ची ने दी जान
कुत्ते की मौत से दुखी बच्ची ने दी जान

हर दिन कोई न कोई घटना सामने आती  ही है जिससे हम दुखीं हो जाते है.कोरबा में एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली। वह अपनी डॉगी की मौत के बाद से परेशान थी। इसके बाद उसने कुत्ते के बेल्ट से ही फांसी लगाकर आत्महत्या की है। बताया गया है कि उसका दोस्त भी कुत्ते की मौत के लिए उसे जिम्मेदार ठहरा रहा था। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।रामपुर के सिंचाई काॅलोनी में रहने वाली ऋचा सोंधिया (20) रायपुर में रहकर DCA की पढ़ाई कर रही थी। उसकी मां दुर्ग राजस्व विभाग में चपरासी के पद पर काम करती है। बताया गया कि ऋचा ने कुछ समय पहले अनिकेत मिश्रा के साथ मिलकर 40 हजार रुपए में कुत्ता खरीदा था। ऋचा उससे बहुत प्यार करती थी। रायपुर में भी उसने कुत्ते को अपने साथ रखा था। इस बीच छुट्‌टी होने के कारण वह घर आ गई थी। साथ में कुत्ते को भी अपने साथ ले आई थी।इस बीच एक हफ्ते पहले कुत्ते की मौत हो गई। वह अचानक बीमार हो गया था। ऋचा ने उसे डॉक्टर को भी दिखाया था। फिर भी बात नहीं बनी। बस इसी घटना के बाद से ऋचा दुखी रहने लगी। वह दिन-भर रोती रहती थी। वहीं उसका दोस्त अनिकेत उसे परेशान करता था। कहता था कि तुम्हारे चलते ही कुत्ते की मौत हुई है। ये ठीक नहीं हुआ है। उसे फोन पर बुरा-भला कहता रहता था।रविवार को दोपहर के वक्त ऋचा ने घर पर फांसी लगा ली। उस वक्त उसकी मां नहा रही थी। उसे पता ही नहीं चल सका और ऋचा ने अपने कुत्ते के बेल्ट को ही फंदा बनाया और फिर उसी फंदे पर झूल गई। कुछ देर बाद जब छात्रा की मां दुर्गा वापस निकली, तब उसने अपनी बेटी की लाश देखी। ये देखते ही वह जोर-जोर से रोने लगी। दुर्गा की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए।आस-पास के लोगों ने बताया कि दुर्गा के पति की भी मौत हो चुकी है। इसलिए दोनों मां-बेटी साथ में रहते थे। इस बीच ये सब कुछ हो गया। घटना की सूचना परिजनों को भी दी गई थी। पुलिस को भी इस घटनाक्रम की जानकारी दी गई। अब सोमवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

 

 

 

MadhyaBharat 6 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.