Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
16 साल की लड़की को प्यार में फसाकर उसका रेप किया फिर उसकी हत्या की
16 साल की लड़की को प्यार में फसाकर उसका रेप किया

 

 

बिलासपुर में 16 साल की लड़की को भगाकर ले जाने और उसके साथ रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक ने पहले लड़की से दोस्ती की और उसे प्यार में फंसाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी करने का वादा कर उसे गुजरात के सूरत ले गया। वहां भी आरोपी युवक ने उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने वेलेंटाइन डे पर दबिश देकर आरोपी युवक को दबोच लिया। मामला सीपत थाना क्षेत्र का है।सीपत क्षेत्र की रहने वाली 16 साल की लड़की नवमीं क्लास में पढ़ती थी। कोरोना काल में उसने पढ़ाई छोड़ दी और घर में रहने लगी थी। इसी दौरान स्कूल जाते समय करीब दो साल पहले ग्राम बनियाडीह निवासी शेखर कुमार यादव (19) से उसकी जान पहचान हुई। युवक ने उससे दोस्ती की और फिर उससे प्यार का इजहार किया। नाबालिग लड़की भी उसके प्यार के चक्कर में पड़ गई।इस दौरान दोनों आपस में बातचीत करते थे और मिलते जुलते भी रहे। तभी बीते 20 जनवरी को लड़की अपने परिजन को बताए बिना घर से गायब हो गई। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की। कहीं पता नहीं चलने पर उन्होंने 26 जनवरी को सीपत थाने में शिकायत की। पुलिस ने अपहरण की आशंका से केस दर्ज कर जांच शुरू की, तब पता चला कि लड़की को उसका प्रेमी युवक भगाकर ले गया है। इसके बाद से पुलिस आरोपी युवक की जानकारी जुटा रही थी।जांच के दौरान पुलिस को आरोपी युवक का मोबाइल नंबर मिला, जिसे साइबर सेल के माध्यम से लोकेशन ट्रेस कराया, तब पता चला कि युवक गुजरात के सूरत चला गया है। इस पर टीआई हरीश तांडेकर ने पुलिस अफसरों से मार्गदर्शन लेकर लड़की की तलाश के पुलिस की टीम को सूरत भेजा। पुलिस ने 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे पर दबोच लिया। उसके साथ नाबालिग लड़की भी मिल गई। पूछताछ में लड़की ने अपने बयान में बताया कि बनियाडीह निवासी शेखर यादव ने उसे शादी करने का वादा कर भगाकर लाया था और उसके साथ दुष्कर्म भी किया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ अपहरण के साथ ही रेप और पाक्सो एक्ट का भी केस दर्ज किया गया है।

MadhyaBharat 15 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.