Since: 23-09-2009

  Latest News :
खरीफ 2026-27 के लिए 5547.99 करोड़ रु. की उपज खरीद की मंजूरी.   भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया.   केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   रिटायर्ड IAS की हत्या, केयर टेकर पर शक.   राजनीति के लिए बालाघाट आ रहे राहुल, विपक्ष में संवेदनशील नहीं - डिप्टी सीएम शुक्ल.   150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा.   संगठन की मजबूती और जनसेवा के कार्यों को और प्रभावी बनाने कोर ग्रुप में हुआ मंथन.   प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब एवं सह प्रभारी रेखा वर्मा ने भोपाल में विभिन्न कार्यक्रमों में की सहभागिता*.   ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर योजना, स्वच्छ ऊर्जा विस्तार में महत्वपूर्ण कदम: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में ही कैबिनेट बैठक, लिए कई निर्णय .   युवा शक्ति को नशे से बचाकर शिक्षा, कौशल और रोजगार से जोड़ना प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.  
मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने कूनो पार्क में छोडे 12 चीते
bhopal, Chief Minister , 12 leopards , Kuno Park

श्योपुर/भोपाल। दक्षिण अफ्रीका से लाए गए 12 चीते शनिवार को ग्वालियर होते हुए कूनो नेशनल पार्क पहुंच गए। उन्हें वायु सेना के विशेष विमान सी-17 ग्लोब मास्टर से ग्वालियर एयरपोर्ट लाया गया और यहां से वायुसेना के तीन चिनूक हेलीकाप्टर से उन्हें कूनो नेशनल पार्क ले जाया गया। यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा।

 

चीता परियोजना प्रमुख एसपी यादव ने बताया कि शुक्रवार रात 8.30 बजे 12 चीतों ने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग एयरपोर्ट से वायु सेना के सी-17 ग्लोब मास्टर ने उड़ान भरी थी और यह विमान शनिवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे ग्वालियर के राजमाता सिंधिया एयरपोर्ट पहुंचा। इसके बाद यहां से तीन चिनूक हेलीकाप्टर से चीतों को लेकर कूनों नेशनल पार्क लाया गया। यहां पहले मुख्यमंत्री चौहान ने एक चीते को बाड़े में छोड़ा। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी चीता छोड़ा। इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों ने भी एक के बाद एक चीतों को बाड़े में छोड़ा। इन 12 चीतों में सात नर और पांच मादा हैं।

 

चीतों को बाड़े में निर्धारित समय से करीब एक घंटे की देरी से छोड़ा गया। इसके पीछे ग्लोबमास्टर का ग्वालियर एयरबेस पर कुछ देरी से आना था। इसलिए कूनो पहुंचने में भी चीतों को देरी हुई। बताया जा रहा है कि अभी इस बाड़े में 12 चीते क्वारंटीन रहेंगे। इसके बाद उन्हें इससे बड़े बाड़े में छोड़ा जाएगा। करीब डेढ़ महीने बाद चीतों को बड़े बाड़े में छोड़ा जाएगा। अफ्रीका से आए सभी 12 चीतों पर अभी विशेष नजर रखी जाएगी। उनकी हर गतिविधि को नोट किया जाएगा।

 

 

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 17 सितंबर 2022 को नामीबिया से लाए गए आठ चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था। अब दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते आने के बाद कूनो में चीतों की संख्या 20 हो गई है। यानी चीतों का कुनबा बढ़ गया है। सही मायने में अब प्रदेश चीता स्टेट बन गया है।

 

चीतों को देखने के लिए स्थानीय और बाहरी लोग कूनो नेशनल पार्क के गेट पर एकत्रित हुए, लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। इससे लोग खासे निराश नजर आए। प्रबंधन ने लोगों के प्रवेश पर सुरक्षा कारणों से रोक लगाई है। कुछ दिन बाद कूनो नेशनल पार्क आम सैलानियों के लिए खोला जाएगा। तब सभी चीतों को देख सकेंगे।

MadhyaBharat 18 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.