Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
इंदौर सहित मप्र के कई जिलों में महसूस किए गए भूकंप के झटके
indore,Earthquake tremors felt , Madhya Pradesh

इंदौर। इंदौर समेत मध्य प्रदेश के मालवा-निमांड अंचल के जिलों में रविवार को दोपहर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.0 दर्ज की गई है। इसकी पुष्टि मौसम विभाग ने की है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भी ट्वीट के जरिए इसकी पुष्टि की है।

 

 

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, इसका केंद्र इंदौर से 150 किलोमीटर दूर धार जिले में गुजरात और महाराष्ट्र की सीमा पर केंद्र था। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को दोपहर करीब 12:54 बजे धार, बड़वानी, अलीराजपुर में भूकंप के झटके महसूस हुए, जिसकी तीव्रता 3.0 दर्ज की गई है। इसका हाइपोसेंटर 10 किलोमीटर गहराई पर था। प्रभावित जिलों में बड़वानी, अलीराजपुर, धार के अलावा आसपास के जिले इंदौर, झाबुआ और खरगोन भी शामिल हैं।

 

 

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.0 मापी गई है। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे थी। इसके पहले रविवार सुबह अरुणाचल में 3.8 रिक्टर पैमाने का भूकंप महसूस किया गया। अब तक किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

 

 

वहीं, इंदौर के वरिष्ठ वैज्ञानिक और सेवानिवृत्त अधिकारी डॉ. सोनी ने बताया कि धार जिले के कुक्षी में भूकंप मापक यंत्र लगा है। सरदार सरोवर बांध के चलते यह कुक्षी में लगाया गया है। कुक्षी के भूकंप मापी केंद्र के अनुसार गुजरात सरदार सरोवर बांध के विशेषज्ञ संतोष कुमार ने बताया कि 2.8 रिएक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता थी। जो बड़वानी से 38 किलोमीटर साउथवेस्ट की ओर था।

MadhyaBharat 19 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.