Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बंद कोयला खदान में चोरी करने पहुंचे बदमाशों ने एसआईएसएफ जवानों पर किया हमला
umaria, Miscreants,closed coal mine , SISF jawans

उमरिया। जिले के बिरसिंहपुर पाली स्थित बंद पड़ी कोयला खदान में रविवार की रात चोरी की नीयत से आए 10-12 बदमाशों ने वहां सुरक्षा में तैनात एसआईएसएफ के दो जवानों पर चाकू-कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसमें दोनों जवान घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर है। उसे शहडोल रैफर किया गया है। जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस और कोयला खदान के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए।

 

 

जानकारी के मुताबिक, बिरसिंहपुर में लम्बे समय से बंद पड़ी कोयला खदान में रविवार की रात 10-12 बदमाश चोरी के उद्देश्य से आए थे। इसी दौरान खदान की सुरक्षा कर रहे एसआईएसएफ के जवान संजीव लोधी और अंकित जाट पर उन्होंने हमला कर घायल कर दिया। उन्हें उपचार के लिए बिरसिंहपुर पाली अस्पताल में भर्ती किया गया। इनमें अंकित जाट को प्राथमिक उपचार के बाद शहडोल रेफर कर दिया गया।

 

 

उमरिया के पुलिस अधीक्षक प्रमोद सिंहा ने बताया कि जिले के बिरसिंहपुर पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कालरी नंबर तीन और चार बंद खदान का स्टोर खुले में है। सुरक्षा की दृष्टि से यहां एसआईएसएफ के दो जवान तैनात थे। रात में 10-12 लोग चाकू, कुल्हाड़ी लेकर आए और उन पर हमला कर दिया। अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही आरोपितों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

MadhyaBharat 20 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.