Since: 23-09-2009

  Latest News :
विजय की सरकार का रास्ता साफ, VCK-IUML के समर्थन से बहुमत पार.   बंगाल में चुनाव बाद हिंसा: TMC ऑफिस पर बुलडोजर, 24 घंटे में 4 हत्याएं.   बंगाल में 9 मई को नई सरकार का शपथग्रहण, अमित शाह पर्यवेक्षक.   कोलकाता में EVM स्ट्रॉन्ग रूम पर हंगामा, ममता बनर्जी 4 घंटे रहीं मौजूद.   आंधी-बारिश से बदला मौसम, यूपी-बिहार-कर्नाटक में 32 मौतें; दिल्ली में रिकॉर्ड बारिश.   केंद्र ने नागरिकता नियमों में किए बदलाव, OCI आवेदन अब पूरी तरह ऑनलाइन.   सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष पद पर फर्जी नियुक्ति आदेश से मचा बवाल.   बुरहानपुर दौरे पर CM मोहन यादव: झालमुड़ी का स्वाद, बंगाल पर टिप्पणी और निमाड़ में इन्वेस्टर्स समिट की घोषणा.   मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन, निर्यात बढ़ाने जिला स्तर तक कमेटी.   जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज हादसा, 9 शव मिले; कई लापता, रेस्क्यू जारी.   सोनम की जमानत रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी शिलॉन्ग पुलिस, केस में बढ़ी हलचल.   MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹993 महंगा, शादी सीजन और होटल कारोबार पर बड़ा असर.   अग्निवीर भर्ती की तैयारी अब आसान, युवाओं को मिलेगा फ्री ऑनलाइन प्रशिक्षण.   गौधाम में अव्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त: 205 गायों को ठूंसकर रखने पर मांगा जवाब.   विश्व कार्टूनिस्ट दिवस पर रायपुर में कैरिकेचर मेकिंग और राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन.   छत्तीसगढ़ विधानसभा में महिला आरक्षण पर संकल्प पारित, विपक्ष ने किया बहिष्कार.   रायपुर में सोलर प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर 53.60 लाख की ठगी, केस दर्ज.   कांग्रेस भवन में सचिन पायलट की बैक-टू-बैक बैठकें, रणनीति पर मंथन शुरू.  
इस चुनाव में हम बिकाऊ लोगों को नहीं टिकाऊ लोगों को टिकट देंगे-दिग्विजय सिंह
 बिकाऊ लोगों को नहीं टिकाऊ लोगों को टिकट देंगे-दिग्विजय सिंह

चुनावी दौर चल रहा है,हर दल अपने प्रयासों से जनता को लुभाने का काम कर रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का कहना है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ऐसे लोगों को अपना प्रत्याशी बनाएगी, जो बिकाऊ नहीं, बल्कि टिकाऊ होंगे। वहीं, नीतीश कुमार के विपक्ष के एकजुट होने पर भाजपा को 100 सीटों पर समेटने के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि यह हमारी पार्टी की वर्किंग कमेटी यह तय करेगी। जनता तो हमको चाहती है, लेकिन हमारा संगठन मजबूत नहीं होने के कारण हम चुनाव हार जाते हैं। दिग्विजय पर तंज कसते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- वे जहां प्रचार करते हैं, वहां वोट कटते हैं।दिग्विजय ने ये सारी बातें रविवार देर शाम हरदा जिले के टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सोडलपुर में कहीं। यहां उन्होंने कांग्रेस मंडलम के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर टिप्स दिए। पूर्व सीएम ने पदाधिकारियों को सारे मतभेद भुलाकर पार्टी की जीत को लेकर मंत्र दिया। बता दें कि इस सीट पर बीते चार विधानसभा चुनावों से कांग्रेस को हार मिल रही है।पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिग्विजय ने कहा कि भाजपा ने झूठे मतदाता जोड़े हैं। सभी लोग निरंतर बैठक लेकर समन्वय स्थापित करें। यह गुटबाजी हमारे लिए उचित नहीं है। जिसको टिकट मिलेगा उन्हें हमें सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें जनता के बीच भाजपा की कमियों को बताना चाहिए।

MadhyaBharat 20 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.