Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
सीधी बस हादसा में मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हुई
bhopal ,Death toll rises ,Sidhi bus accident

भोपाल। मध्यप्रदेश के सीधी जिले में चुरहट-रीवा नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। इनमें से आठ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि बाकी की मौत अस्पताल में हुई। रीवा और सीधी अस्पताल में कुल 60 यात्रियों को भर्ती कराया गया है। इनमें 10 की हालत गंभीर है। अब तक 10 मृतकों की पहचान हो पाई है।

दरअसल, शुक्रवार को सतना में शबरी माता जयंती पर कोल समाज के महाकुम्भ में शामिल होने के लिए प्रदेशभर से कोल समाज के लोग बसों से यहां पहुंचे थे। शाम को कार्यक्रम के समापन के बाद लोग बसों से वापस लौट रहे थे। सभी बसें सतना से रामपुर बघेलान और रीवा के रास्ते मोहनिया टनल होकर सीधी जा रही थीं। टनल से एक किलोमीटर दूर सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र में बरखड़ा गांव के पास तीन बसें कुछ देर के लिए रोकी गई थीं। यहां यात्रियों के लिए चाय-नाश्ते की व्यवस्था की गई थी। इसी बीच पीछे से आ रहे सीमेंट से भरे बेकाबू ट्रक ने तीनों खड़ी बसों को पीछे से टक्कर मार दी थी।

 

सीधी एएसपी अंजुला पटले ने शनिवार को बताया कि हादसे में अभी तक 14 लोगों की मौत हुई है। इनमें आठ शव चुरहट अस्पताल, दो सीधी अस्पताल और चार रीवा मेडिकल कॉलेज में रखे गए हैं। इनमें से 10 लोगों की शिनाख्त हो गई है, शेष मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। रीवा कलेक्टर मनोज पुष्प का कहना है कि तीन घायलों को एयर लिफ्ट किया जा रहा है। इनमें से दो को सतना से और एक को खजुराहो से हायर इलाज के लिए भेजा जा रहा है।

एएसपी पटले के अनुसार, मृतकों की पहचान गिरीराज (36) शरण जायसवाल पुत्र उदयभान जायसवाल निवासी कतरवार थाना मझौली। हाल पता बालक छात्रावास अधीक्षक लुरभुटी तहसील कुसमी जिला सीधी, राजकुमारी कोल (55) पत्नी छोटेलाल कोल निवासी चोभरा थाना रामपुर नैकिन जिला सीधी, चूणामणि कोल (45) पुत्र छोटेलाल कोल निवासी चोभरा थाना रामपुर नैकिन जिला सीधी, मूलचंद रावत (20) पुत्र आनंद रावत निवासी बगहा थाना जमोड़ी जिला सीधी, लाल कुमार रावत (30) पुत्र रामलाल रावत निवासी वार्ड क्र. 12 बगैहा थाना जमोड़ी जिला सीधी, सरदार कोल (50) पुत्र मंझिला कोल निवासी ग्राम गांधी ग्राम थाना जमोड़ी जिला सीधी, मनऊ कोल (60) पुत्र छोट्टा कोल निवासी चोभरा थाना रामपुर नैकिन जिला सीधी, कुमरिया संवत (49) पत्नी मुन्ना रावत निवासी निवासी चोभरा थाना रामपुर नैकिन जिला सीधी, रामराज रावत (30) पुत्र वैशाखू रावत निवासी पडखुडी थाना जमोडी जिला सीधी और जमुना कोल (60) पुत्र मुडिया कोल निवासी ग्राम बाघड थाना रामपुर नैकिन जिला सीधी के रूप में हुई है। तीन मृतकों के नाम मुन्नी बैस, छोटे कोल और ममता कोल बताए गए हैं। इनकी पूरी डिटेल नहीं मिली है, जबकि एक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) डॉ. राजेश राजोरा ने हादसे में 14 लोगों के मरने और 60 यात्रियों के घायल होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घायलों में तीन की हालत बेहद गंभीर है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया। उन्होंने यह भी कहा कि मृतक व्यक्तियों के परिजनों को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। गंभीर रूप से घायलों को दो-दो लाख रुपये और सामान्य रूप से घायलों को एक-एक लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों को कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा।

MadhyaBharat 25 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.