Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बेकाबू ट्रक ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग दम्पत्ति और बाइक सवार परिवार को रौंदा
seoni, Uncontrollable truck,crossing the road

सिवनी। जिले के कुरई थाना क्षेत्र में जबलपुर- नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग दम्पत्ति को कुचल दिया और एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि पांच साल की बच्ची समेत तीन लोग घायल हो गए। बच्ची को हालत गंभीर में नागपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

 

 

हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया है। सीटीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि कुरई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुलिस थाना के पास बुजुर्ग दंपत्ति सड़क पार कर रहे थे, उसी दौरान बाइक सवार पति-पत्नी अपनी पांच साल की बेटी के साथ डिवाइडर के यूटर्न पर खड़े थे। इतने में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक आया और बुजुर्ग दंपत्ति को टक्कर मार दी। बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उसका पति घायल हो गया। इस दंपत्ति को बचाने के लिए ट्रक ड्राइवर ने जब वाहन दाईं ओर घुमाया तो वहां खड़ा बाइक सवार परिवार भी उसकी चपेट में आ गया। जिसके बाद उस पर सवार तीनों लोग नीचे गिर गए। हादसे में घायल महिला और बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि बच्ची की हालत गंभीर है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रैफर कर दिया गया है। वहीं, बाइक सवार युवक को मामूली चोट आई है।

 

कुरई थाना पुलिस के अनुसार, बाजार चौक कुरई की रहने वाली मृतक चांदनी जायसवाल (30) पत्नी राहुल जायसवाल (32) और बेटी नव्या जायसवाल (5) के साथ बाइक से जा रही थी, जबकि बूढ़ी माता इंदिरा आवास कॉलोनी कुरई के रहने वाले बुजुर्ग दंपत्ति नैना बाई (70) और डब्बू वंशकार (72) सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

 

 

कुरई थाना प्रभारी मदनलाल मरावी ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना के बाद पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन को अपनी अभिरक्षा में ले लिया है। प्रकरण दर्ज कर मामले में जांच की जा रही है। पुलिस ने रविवार सुबह पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतकों के शव परिजनों कौ सौंप दिए गए हैं।

 

हादसे के बाद मृतकों के परिजनों और कुरई के रहवासियों ने मौके पर पहुंचकर घटना पर आक्रोश जताया, साथ ही एनएचएआई पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हाइवे से गुजरने वाले तेज रफ्तार वाहनों की गति नियंत्रित करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। घटना के तत्काल बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी मदन लाल मरावी की समझाइश के बाद ग्रामीण शांत हो गए। ग्रामीणों के विरोध के कारण करीब आधा घंटा हाईवे में जाम की स्थिति बनी रही।

MadhyaBharat 26 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.