Since: 23-09-2009
बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत मंगलवार को डीआरजी और कोतवाली बीजापुर की संयुक्त टीम ग्राम पेद्दाकोरमा की ओर गश्त सर्चिंग पर रवाना हुई थी। अभियान के दौरान केरिपु 151 टीम की सूचना पर पेद्दाकोरमा के जंगल से 1 नक्सली कोडमे सोमलू पिता पाण्डु, निवासी पेद्दाकोरमा थाना बीजापुर को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार नक्सली कोडमे सोमलू 08 जनवरी 2005 को पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला कर हथियार लूटने की नियत से फायरिंग करने एवं 31 जनवरी 2012 को नगर सैनिक मुडिय़म मंगू पिता पाण्डु निवासी पेददाकोरमा एवं नगर सैनिक जब्बा आनंद पिता जब्बा बाबू निवासी पामगल का अपहरण कर गला रेत कर हत्या करने की नक्सली वारदात में शामिल रहा। गिरफ्तार नक्सली कोडमे सोमलू के विरूद्ध थाना बीजापुर में 02 स्थाई वारंट लंबित है। थाना द्वारा वैधानिक कार्यवाही उपरान्त आज न्यायालय बीजापुर में पेश किया गया।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |