Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
184 से अधिक लोग फूड पाइजनिंग के हुए शिकार
agarmalwa,  food poisoning

आगरमालवा। जिले के नलखेड़ा थानान्तर्गत ग्राम लटूरी गेहलोत में गुरुवार को हुए मृत्युभोज के कार्यक्रम में भोजन करने के बाद 184 से अधिक लोग फूड पाइजनिंग का शिकार हो गए।

 

जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल हुए ग्रामीणों को भोजन के बाद उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। जब बड़ी संख्या में ग्रामीण बीमार हुए तो शुक्रवार को प्रशासन को सूचना दी गई। इसके बाद ग्राम में आज पहुंचे स्वास्थ्य अमले ने ग्रामीणों का उपचार शुरू किया तथा खाने और पानी का सैंपल लिया। वही कुछ लोग ऐसे भी है जो मृत्युभोज में शामिल नहीं हुए लेकिन उन्हें भी उल्टी दस्त की शिकायत हुई है।

 

मृत्युभोज कार्यक्रम में 200 से अधिक लोग शामिल हुए थे। इस दौरान नुकती (बूंदी), सेव, बर्फी, गुलाब जामुन, सब्जी पूड़ी खाने के बाद ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ने लगी। जब बड़ी संख्या में लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई तो प्रशासन को सूचना दी गई। इसके बाद सुसनेर एसडीएम सोहन कनास और सीएमएचओ एसएस मालवीय सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बीमारों का ग्राम में ही इलाज शुरू किया। शुक्रवार दोपहर तक करीब 184 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से किसी की भी स्थिति चिंताजनक नहीं है।

 

मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी एसएस मालवीय ने बताया कि जानकारी मिलते ही हमने स्वास्थ अमला गांव भेज दिया है, और वहां पर सभी मरीजों का उपचार किया गया। सभी ठीक अवस्था में हैं, किसी की हालत खराब नहीं है। हमारी टीम गांव में ही मरीजों का उपचार कर रही है। जिला खाद्य अधिकारी केएल कुंभकार ने बताया कि फूड पाइजनिंग की शिकायत मिलने पर शुक्रवार को लटूरी गहलोत में गिरिराज पाटीदार के यहां जांच की गई। जहां गुरुवार को मृत्यु भोज कार्यक्रम होना पाया गया। जिसमें जो भोजन सामग्री बची थी उसमें नुकती (बूंदी), सेव और बर्फी के सैंपल लिए गए हैं। जिसकी जांच की जाएगी। इसके साथ ही गांव के पानी के स्रोतों की जांच भी करवाई जा रही है। इसके लिए पीएचई विभाग के अधिकारी कर्मचारी गांव पहुंचे, और उनके द्वारा जो व्यक्ति बीमार हैं उनके घर के पानी का सैंपल लेने के साथ गांव में आने वाले पानी के स्रोत का सैंपल भी लिया गया है जिसकी जांच आगरमालवा की लैबोरेटरी में करवाई जाएगी।

MadhyaBharat 3 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.