Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बिजली दफ्तर की एटीपी मशीन के लॉकर से चोरी
damoh, Stolen  locker , ATP machine ,electricity office

दमोह। कोतवाली थाना क्षेत्र में बिजली कंपनी के दफ्तर में लगी एटीपी मशीन से अज्ञात चोर बीती रात 3 लाख 40 हजार रुपये चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी शनिवार सुबह मिली। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के किल्लाई नाका पर स्थित बिजली कंपनी के कार्यालय में लगी आनलाइन बिल भरने वाली एटीपी मशीन से शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए की चोरी कर ली और मौके से भाग निकले। शनिवार सुबह जब मशीन ऑपरेटर कार्यालय पहुंचा और उसने मशीन का लॉकर खोला तो उसमें पैसे ना देख कर हैरान रह गया। तत्काल ही वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी और पुलिस को सूचित किया।

 

एटीपी आपरेटर अमित खरे ने बताया कि वह रात करीब 8:30 बजे एटीपी मशीन के लाकर में 3,40,000 रुपये रखकर अपने घर चला गया था कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था। शनिवार सुबह जब वह कार्यालय पहुंचा और अपने कक्ष में जाकर एटीपी मशीन देखी तो उसके लॉकर में रखे 3,40,000 रुपए गायब थे और लॉकर का ताला टूटा हुआ था। कुछ स्थानों पर चोर अपने निशान भी छोड़ गया है। एक दीवार से कूदकर भागने के निशान मिले हैं। तत्काल ही कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है।

MadhyaBharat 4 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.