Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर तेज रफ्तार यात्री बस पलटी
indore,  passenger bus overturned ,indore-Ichhapur highway

इंदौर। इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि 27 अन्य यात्री घायल हुए हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। सभी को इंदौर रेफर किया गया है।

 

जानकारी अनुसार जायसवाल ट्रेवल्स की बस रविवार दोपहर को इंदौर से खंडवा जा रही थी। इस दौरान सिरमौल भैरव घाट से नीचे उतरते समय बस का ब्रेक फेल हो गया, जिससे ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया और वह पलट कर नाले में गिर गई। हादसे के वक्त बस में करीब 40 यात्री सवार थे। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना सिमरोल क्षेत्र के बाई ग्राम के पहले शारदा ढाबे के सामने हुई। जैसे ही लोगों ने हादसा देखा दौड़कर मौके पर पहुंचे और बस में फंसे लोगों की मदद करते हुए उन्हें बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया।

 

प्रत्यक्षदर्शी संतोष जायसवाल ने बताया कि अचानक जोरदार आने के बाद चीख-पुकार मच गई। ढाबे पर काम करने वाले लोग तुरंत घटनास्थल की तरफ भागे। जब हम वहां पहुंचे तो वहां कई लोग बस में फंसे हुए थे और महिलाएं- बच्चे रो रहे थे। इसके बाद लोगों ने मिलकर बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही सिमरौल थाना पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था।

 

ग्रामीण एसपी भगवत सिंह विरदे ने बताया कि हादसे में दो महिलाओं की मौत हुई है। मृतक महिलाओं के नाम सावित्रीबाई और सविता है। दोनों खंडवा की रहने वाली बताई जा रही हैं। दोनों महिलाओं का शव एमवाय अस्पताल इंदौर में रखवाया गया हैं। हादसे में 27 यात्री घायल हुए हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इंदौर रेफर किया गया है। हादसे के बाद ग्रामीण डीआईजी चंद्रशेखर सोलंकी, ग्रामीण एसपी भगवत सिंह विरदे और इंदौर एडीएम मौके पर पहुंचे।

MadhyaBharat 5 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.