Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
रतलाम में होली खेलने के दौरान चार लोगों की तालाब में डूबकर मौत
ratlam, Four people died ,Holi

रतलाम। जिले में होली के दिन बड़ा हादसा हो गया। यहां जनजातीय परिवार के चार सदस्य तालाब में डूब गए। मृतकों में एक युवक, उसकी पत्नी व पत्नी के दो छोटे भाई हैं। हादसा बुधवार सुबह करीब 11 बजे का है। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने तालाब में डूबे लोगों की तलाश शुरू की। एसपी और कलेक्टर भी मौके पर पहुंच गए। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चारों शवों को बाहर निकाला गया।

जानकारी अनुसार जिला मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर ग्राम डेलनपुर के समीप जामथुन रोड पर एक निजी स्कूल के पीछे तालाब के पास बुधवार सुबह 12 वर्षीय लड्डू उर्फ लखन देवदा निवासी ग्राम डेलनपुर व उसका छोटा भाई 10 वर्षीय किशोर देवदा होली खेलते हुए तालाब के पास पहुंच गये। इस दौरान एक भाई का पैर तालाब की काई में फिसल गया और वह तालाब में जा गिरा। दूसरा भाई भी चिल्लाते हुए उसे बचाने के लिए तालाब में कूद गया और पानी में डूबने लगा।

दोनों भाईयों को तालाब में डूबता देख उनकी बहन 22 वर्षीय रूपा बचाने के लिए तालाब में उतरी तो वह भी डूब गई। इसी बीच तीनों को बचाने रूपा का पति 28 वर्षीय विनोद कटारा निवासी ग्राम ईसरथुनी तालाब में कूदा। उसने तीनों को बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन वह भी डूब गया। खबर फैलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण तालाब के पास पहुंचे व पुलिस को सूचना देकर डूबे लोगों को निकालने का प्रयास करने लगे।

सूचना पाकर औद्योगिक टीआई राजेन्द्र वर्मा, एएसआई अजमेर सिंह भूरिया व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची व डूबे लोगों को निकालने का अभियान शुरू किया। आधे घंटे की मशक्कत के बाद सबसे पहले रूपा को निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके कुछ देर बाद विनोद का शव निकाला गया। लखन व किशोर के शव तलाशने में काफी परेशानी हुई। करीब 12.30 बजे लखन का शव एक स्थान पर दिखा तो उसे भी बाहर निकल गया। चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रवाना कर दिया गया हैं।

बताया जा रहा है कि मृतक आदिवासी परिवार से जुड़े थे। ये लोग पिछले कई वर्षों से डेलनपुर में रहते थे और मजदूरी का कार्य करते हैं। धुलेंडी के दिन चार लोगों की मौत से गांव में मातम छा गया। बताया जा रहा है कि हादसे में जान गंवाने वाले पति-पत्नी की 25 दिन पहले ही शादी हुई थी।

मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को मुआवजे का एलान किया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि रतलाम के जामथून में जनजातीय परिवार के चार सदस्यों के तालाब में डूबने की घटना बहुत ही दुःखद है। इस हादसे में दिवंगत के परिजनों को प्रति मृतक चार लाख रुपये की राहत राशि दी जाएगी

MadhyaBharat 8 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.