Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
मुख्यमंत्री को अपशब्द कहने वाला कांग्रेस नेता गिरफ्तार
indore, Congress leader arrested , Chief Minister

इंदौर। कांग्रेस के एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के लिए मंच से अपशब्द कहने वाला कांग्रेस सेवादल का नेता चंद्रशेखर पटेल मामला दर्ज होने के बाद इंदौर से भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने शुक्रवार देर रात उसे हाईवे से गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस नेता को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

 

दरअसल, कांग्रेस ने शुक्रवार को शहर के सत्य सांई चौराहे पर प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया था। इसमें सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल भी शामिल हुए। पटेल ने मंच से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के प्रति अपशब्द कहे। इस पर वहां मौजूद श्रोताओं ने पहले तो तालियां बजाईं, लेकिन जब माजरा समझ में आया, तो पटेल को वहां से भगा दिया गया। पटेल के भाषण का वीडियो जब वायरल हुआ, तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया। भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे सहित कई भाजपा नेताओं ने पटेल पर कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और इस संबंध में पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा। जिसके बाद विजयनगर पुलिस ने इस मामले में दो केस दर्ज किए थे। इनमें से एक केस कांग्रेस नेता चंद्रशेखर पटेल पर किया और दूसरा केस अन्य कांग्रेस नेताओं पर दर्ज किया गया।

 

विजय नगर थाना प्रभारी रविंद्र गुर्जर ने बताया कि केस दर्ज होने के बाद आरोपी इंदौर से भागने की तैयारी में था। मुखबिर से जैसे ही उसके संबंध में ही सूचना मिली, वैसे ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाइपास से उसे गिरफ्तार कर लिया है।

MadhyaBharat 11 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.