Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
विधानसभा कोण्डागांव का सतत विकास मेरा परम लक्ष्य : मोहन मरकाम
kondagaon, Sustainable development , Mohan Markam

कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह विधायक कोण्डागांव मोहन मरकाम ने विधानसभा कोण्डागांव के विकास के क्रम को जारी रखते हुए शनिवार को ग्राम पंचायत भोगाडी सितली चिलपुटी व डोंगरीगुड़ा में दो करोड से अधिक की राशि के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

कार्यक्रम के दौरान अपने उद्बोधन में विधायक मोहन मरकाम ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस उम्मीद और विश्वास के साथ कोण्डागांव विधानसभा की जनता ने उन्हें विधानसभा में जिस स्नेह आशीर्वाद के साथ दोबारा प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया है, उस पर वे पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास कर रहे हैं। क्षेत्र का विकास करने के लिए सतत प्रतिबद्ध हैं, विधानसभा कोण्डागांव का सतत विकास मेरा परम लक्ष्य है। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष भगवती पटेल जनपद अध्यक्ष शिवलाल मंडावी, जिला अध्यक्ष झुमुकलाल दीवान सहित समस्त ग्राम पंचायतों के सरपंच पंच सहित माटी पुजारी, माता पुजारी व ग्राम वासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

MadhyaBharat 11 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.