Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
जंगल में पहुंची पुलिस और फारेस्ट टीम पर अतिक्रमणकारियों ने किया हमला
burhanpur, Encroachers attacked , forest

बुरहानपुर। जिले के घाघरला में अतिक्रमणकारियों को खदेड़ने के लिए जंगल में गई पुलिस और वनकर्मियों की टीम पर शनिवार सुबह अतिक्रमणकारियों ने हमला कर दिया। तीर, गोफन और पत्थरों से किए गए इस हमले में कुछ ग्रामीणों समेत 12 लोग घायल हुए हैं और कई वाहनों के शीशे टूट गए हैं। एक ग्रामीण की पीठ और वनकर्मी के हाथ में तीर लगा है, जिन्हें ऑपरेशन कर निकाल दिया गया है।

 

बुरहानपुर‎ जिला मुख्यालय से करीब 30‎ किमी दूर घाघरला के जंगल में‎ 300 से अधिक अतिक्रमणकारी घुसे हुए हैं। जिन्हें बाहर निकालने के लिए पुलिस और वन विभाग की टीम शनिवार सुबह करीब 9.30 बजे जंगल में पहुंची थी। लेकिन अतिक्रमणकारियों ने टीम पर पत्थर, तीर और गोफन से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से घबराकर पुलिस टीम लौट आई। इस हमले में एक ग्रामीण की पीठ तथा वनकर्मी के हाथ में तीर लग गया, वहीं, कई अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। बुरहानपुर एसडीएम के अनुसार सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।

 

गौरतलब है कि अतिक्रमणकारियों द्वारा की जा रही जंगल की कटाई को रोकने के लिए यहां के‎ स्कूल में एक-डेढ़ हफ्ते से‎ विशेष सशस्त्र बल के 100 हथियारबंद‎ जवान 200 से ज्यादा‎ वनकर्मी भी तैनात हैं। पुलिस और वन विभाग की टीम पर हुए हमले के बाद मौके पर एसपी राहुल कुमार लोढ़ा भी पहुंचे। जंगल बचाने के लिए पुलिस टीम का सहयोग कर रहे ग्रामीणों ने आक्रोश जताया तो एसपी ने उन्हें समझाइश दी कि हमने और फोर्स बुलाया है। आप निश्चिंत रहें, अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

MadhyaBharat 11 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.