Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
राष्ट्रीय जनजाति विवि में छात्रों के साथ घटित घटना में प्रकरण पंजीबद्ध
anuppur, Case registered,National Tribal University

अनूपपुर। जिले के अमरकंटक स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ हुई घटना के मामले में रविवार की रात 10 बजे अनूपपुर पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि छात्रों के कथनों के आधार पर थाना अमरकंटक में अपराध की धारा 294,323,506, 34 ताहि, सुरक्षा गार्ड रामेश्वर मांझी, सुरक्षा सुपरवाइजर छविलाल मेहरा एवं वीरेंद्र सिंह के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

 

ज्ञात हो कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक में 10 मार्च की सायं छात्रावास के चार लड़के विश्वविद्यालय स्थित पानी की टंकी में अपना वीडियो बनाने के लिए चढ़े थे। जिन्हें देखकर ड्यूटी में तैनात सुरक्षा गार्ड के द्वारा नीचे उतरने के लिए कहा गया। जिस पर टंकी पर चढ़े चारों छात्र नीचे उतर आए। सुरक्षा गार्ड के द्वारा चारों लड़कों से अपने आईडी कार्ड प्रस्तुत करने हेतु कहा गया, जिस पर छात्रों ने अपना आईडी कार्ड प्रस्तुत नहीं किया। इसी बात पर दोनों पक्षों के मध्य वाद विवाद की स्थिति निर्मित हो गई एवं छात्रों तथा सुरक्षा गार्ड रामेश्वर मांझी सुरक्षा सुपरवाइजर वीरेंद्र सिंह एवं छविलाल मेहरा के मध्य धक्का-मुक्की मारपीट एवम गाली गलौज की घटना घटित हुई।

 

पुलिस ने घटना के उपरांत चारों छात्रों का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जो सामान्य है। छात्रों के मेडिकल परीक्षण एवं कथनों के आधार पर थाना अमरकंटक में अपराध की धारा 294,323,506, 34 ताहि, सुरक्षा गार्ड रामेश्वर मांझी, सुरक्षा सुपरवाइजर छविलाल मेहरा एवं वीरेंद्र सिंह के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आवेदक छात्रों की रिपोर्ट पर पुलिस के द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए समुचित वैधानिक कार्यवाही की गई है।

MadhyaBharat 13 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.