Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
चिकित्सक ने मॉल की चौथी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या
indore, Doctor commits suicide, C-21 Mall

इंदौर। शहर में एक सेवानिवृत्त चिकित्सक द्वारा खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। सोमवार को वे यहां सी-21 मॉल की चौथी मंजिल (करीब 70 फीट ऊंचाई) से कूद गए। सिर के बल नीचे गिरने से गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि वे रीढ़ की हड्डी की बीमारी से ग्रसित थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। विजयनगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

पुलिस के अनुसार, डॉ. मनमोहन सोनी (65) चोइथराम अस्पताल से रिटायर हुए थे। सोमवार सुबह 11 बजे वे बगैर खाना खाए ड्राइवर के साथ घर से निकले थे। सी-21 मॉल के बाहर वे ड्राइवर से शॉपिंग का कहकर अंदर चले गए। तीन घंटे तक ड्राइवर मॉल के बाहर इंतजार करता रहा। इस बीच उसने उन्हें कॉल भी किया तो उन्होंने कहा कि थोड़ी देर में आ रहा हूं। बाद में ड्राइवर अंदर गया तो उसे पता चला कि वे चौथी मंजिल से कूद गए। ड्राइवर को मौके से उनका एक जूता ही मिला। वह सीधे डीएनएस अस्पताल पहुंचा। परिवार के सदस्य भी अस्पताल पहुंचे।

 

 

मॉल के एक कर्मचारी सलीम खान ने बताया कि दोपहर करीब 3.15 बजे अचानक जोर-जोर से आवाज आने लगी। डॉक्टर चौथी मंजिल की रेलिंग पर चढ़ गए। उन्हें सिक्यूरिटी ने पकड़ने की कोशिश की। आवाज देकर उन्हें रोका, लेकिन वे नहीं रुके। नीचे गिरने के बाद हम उन्हें डीएनएस अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मॉल में वे ड्राइवर के साथ आए थे। उनके मोबाइल पर परिवार के फोन आ रहे थे। तभी हमने उन्हें यहां आने के लिए कहा। उनकी पत्नी भी मौके पर आ गई थीं।

 

 

डॉ. सोनी के नीचे गिरने के बाद वहां मौजूद युवती ने उन्हें सीपीआर दिया। वहां मौजूद मॉल कर्मचारी और अन्य लोग भी बचाने की कोशिशें करने लगे। सलीम खान ने बताया कि चौथे माले से गिरने के कारण उनका सिर फट गया था। उन्होंने गिरने के 10 से 12 सेकंड में ही दम तोड़ दिया। बताया गया है कि डॉ. सोनी की एक ही बेटी है। वह मुंबई में रहती है। जानकारी मिलने के बाद वह परिवार सहित इंदौर के लिए रवाना हो गई। डॉ. सोनी की दो दिन पहले ही एमआरआई की गई थी। वे इलाज के लिए गुरुवार को मुंबई जाने वाले थे।

MadhyaBharat 13 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.