Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
जिले के सभी कार्यालय होंगे तंबाकू-धूम्रपान मुक्त
bejapur, district ,tobacco-smoking free

बीजापुर। राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा की अध्यक्षता एवं जिला पंचायत सीईओ रवि कुमार साहू तथा सीएमएचओ डॉ.अजय रामटेके की मौजूदगी में आज जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक सह ब्लूमबर्ग परियोजना अंतर्गत जिला स्तरीय स्टेक होल्डर्स का संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण सह कार्यशाला में जिले के समस्त जिला अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक संदीप ताम्रकर द्वारा तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले में की जा रही गतिविधियों के संबंध में अवगत कराया गया।

 

तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी डॉ.मनोज लम्बाड़ी द्वारा तम्बाकू नशा मुक्ति केंद्र की सेवाओं के बारे में बताया गया, 17 मार्च को तम्बाकू निषेध अभियान दिवस के रूप में मनाए जाने राज्य स्तर से प्राप्त निर्देश के परिपालन में कलेक्टर द्वारा सभी विभागों को गतिविधियों के आयोजन के लिए निर्देशित किया गया है।

 

परियोजना के सम्भागीय सलाहकार बैठक सह प्रशिक्षण में ब्लूमबर्ग प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम, कोटपा एक्ट 2003, कोटपा छग संशोधन अधिनियम 2021, टोबैको मॉनिटरिंग एप्प एवं धूम्रपान मुक्त नीतियों से संबंधित विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के अंत में कलेक्टर द्वारा जिले में निरंतर चलानी कार्यवाही, जिले के समस्त कार्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों को तम्बाकू मुक्त किये जाने के साथ-साथ जल्द ही जिले को धूम्रपान मुक्त किये जाने के निर्देश दिए गए। तम्बाकू उत्पादों की निगरानी के उद्देश्य से नगरीय निकाय के माध्यम से वेंडर लाइसेंसिंग की प्रक्रिया के संबंध में निर्देशित किया गया।

MadhyaBharat 15 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.