Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में अब सामग्री की बजाए सीधे खाते में डाली जाएगी राशि
burhanpur,  Mukhyamantri Kanyadan Yojana

बुरहानपुर। शाहपुर में स्व. सांसद नंदकुमार सिंह चौहान की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने अपनी सरकार की सालों से संचालित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का एक नियम ही बदल दिया। बुरहानपुर में उन्होंने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि अब मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सामग्री की बजाए सीधे राशि खाते में दी जाएगी।

 

मुख्यमंत्री चौहान शुक्रवार को शाहपुर में थे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के पिछड़ा वर्ग के 2 लाख 90 हजार विद्यार्थियों के खातों में 300 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति राशि सिंगल क्लिक से भुगतान की। 25 महाविद्यालय के 1390 विद्यार्थियों के खाते में दो करोड़ 98 लाख 4 हजार 223 रुपये की छात्रवृत्ति डाली गई, जिसमें करीब 2 करोड़ से अधिक बुरहानपुर जिले के विद्याथियों के खातों में आई। मुख्यमंत्री ने 81.25 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया। साथ ही दिव्यांगों को मोटराइस्ड ट्राईस्किल, एमएसआईडी किट, मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना में लेपटाप बांटे। अजीविका मिशन से जुड़ी दीदियों को ट्रेक्टर, स्कूटी की चाबी सौंपी।

 

सरकार भर रही हर वर्ग के निर्धन बच्चों की फीस

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि विद्यार्थी खूब मन लगाकर पढ़ाई करें और आगे बढ़े। सरकार ने हर वर्ग के निर्धन विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति और मेधावी विद्यार्थी योजना प्रारंभ की गई है। उच्च शिक्षा की फीस सरकार भर रही है। कक्षा 12वीं में सर्वाधिक अंक लाने वाली बेटियों को अब स्कूटी भी प्रदान की जाएगी। प्रदेश में अब मेडिकल, इंजीनियरिंग आदि की पढ़ाई भी हिंदी में प्रारंभ कर दी गई है। प्रदेश में बहन, बेटियों का सम्मान सर्वोच्च है। मैं हमेशा उनके कल्याण के लिए कार्य करता रहता हूँ। लाड़ली बहना योजना का लाभ उन बहनों को मिलेगा, जिनके परिवार की सालाना आमदनी ढाई लाख से कम है और 5 एकड़ से कम जमीन है। योजना के लाभ के लिए बहनों को कोई प्रमाण.पत्र नहीं देना होगा। उनके ई-केवाईसी भरवाए जाएंगे, इसके लिए उन्हें कोई शुल्क नहीं देना होगा। हर केवाईसी के लिए सरकार स्वयं 15 रुपये देगी।

यह भी कहा-

- शाहपुर में जमीन चिन्हित होने पर स्टेडियम के निर्माण के लिए एक करोड़ रूपए की राशि दी जाएगी। शाहपुर नगर परिषद कार्यालय का नाम स्व नंदकुमार चौहान के नाम पर किए जाने और विकास के लिये एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की।

- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में कन्या को दी जाने वाली सामग्री के संबंध में कुछ शिकायत मिलने पर यह निर्णय लिया गया है कि अब कन्या को सामग्री के स्थान पर योजना की पूरी राशि चेक के माध्यम से दी जाएगी।

- प्रदेश में आगामी 1 अप्रैल से सभी शराब के अहाते बंद कर दिए जाएंगे। शराब पीकर वाहन चलाने पर वाहन चालक का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।

- मुख्यमंत्री से हेलीपेड पर घाघरला के ग्रामीणों ने मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने उन्हें 21 मार्च को भोपाल आने को कहा। वहीं मंच से सीएम ने कहा-खंडवा, बुरहानपुर, शाहपुर में वन कटाई नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए चर्चा कर रहे हैं।

यह भी हुआ-

-सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि स्व. नंदकुमार चौहान के बताए रास्ते पर चल कर हम जनता की सेवा करेंगे। हर्षवर्धन चौहान ने आभार माना। इस अवसर पर पशुपालन एवं डेयरी, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, प्रभारी मंत्री प्रेमसिंह पटेल, विधायक नेपानगर सुमित्रा कास्डेकर, विधायक ठा सुरेन्द्र सिंह, बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष द्रविन्द्र मोरे, मंडी बोर्ड उपाध्यक्ष मंजू दादू, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस, महापौर माधुरी पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, संभागायुक्त डॉ पवन कुमार शर्मा, आईजी राकेश कुमार गुप्ता, डीआईजी तिलक सिंह, कलेक्टर भव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा सहित काफी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

MadhyaBharat 18 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.