Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बालाघाट में चार्टर प्लेन क्रैश महिला प्रशिक्षु पायलट और ट्रेनर की मौत
balaghat,Charter plane crash , trainer killed

बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिला मुख्यालय से करीब 45 किमी दूर किरनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भक्कूटोला-कोसमारा के घने जंगल में शनिवार दोपहर करीब 3.30 बजे एक ट्रेनर एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। इस हादसे में एक पायलट और एक महिला प्रशिक्षु पायलट की मौत हो गई। एक का शव दो चट्टानों के बीच जलती हुई हालत में बरामद हुआ है। बिरसी एयरपोर्ट में पदस्थ सुरक्षा जांच समन्वयक कमलेश मेश्राम ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों में महिला प्रशिक्षु पायलट रुपशंका और इंस्ट्रक्टर मोहित शामिल हैं। एयरक्राफ्ट के क्रैश होने का कारणों का पता नहीं लग सका है।

बताया गया कि विमान हादसे से करीब 15 मिनट पहले ही बिरसी हवाई पट्टी से उड़ा था। बालाघाट जिले में जहां प्लेन गिरा है, वहां दोनों ओर पहाड़ हैं। पहाड़ों के बीच में करीब 100 फीट गहरी खाई में प्लेन का मलबा मिला है। घना जंगल और पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण रेस्क्यू टीम और अफसरों को मौके पर पहुंचने में काफी मशक्कत करना पड़ा। हादसे वाली जगह पहुंचने के लिए करीब सात किमी जंगल और पहाड़ का रास्ता पैदल तय करना पड़ा। हादसे के बाद महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के एसपी, हॉक फोर्स के जवान मेडिकल टीम के साथ स्ट्रेचर लेकर मौके के लिए रवाना हुए हैं।

एटीसी गोंदिया के एजीएम कमलेश मेश्राम ने बताया कि दिल्ली की विशेष की जांच और ब्लैक बाक्स खंगालने के बाद हादसे का कारण पता चलेगा। हालांकि, एयरक्राफ्ट के क्रैश होने के पीछे तकनीकी खामियां हो सकती हैं। भक्कूटोला की पहाड़ी के नीचे चट्टानों के पास एयरक्राफ्ट क्षतिग्रस्त हालत में दिखाई दिया। पुलिस ने दोनों शव बरामद कर लिए हैं।

बालाघाट के पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने बताया कि एयरक्राफ्ट क्रैश होने की सूचना पर मौके पर पुलिस टीम को रवाना किया गया। यह प्लेन महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के बिरसी एयरपोर्ट का ट्रेनी विमान था, जो बालाघाट जिले की सीमा में हादसे का शिकार हुआ है।

आईजीआरयूए के प्रशिक्षु गोंदिया में लेते हैं ट्रेनिंग

एयरपोर्ट एथारिटी, मुंबई के रीजनल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (बिरसी एयरपोर्ट, महाराष्ट्र) राधाकृष्णनन ने बताया कि हादसे करीब 3.30 बजे का है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी (रायबरेली, उप्र) में कोर्स पूरा करने के बाद गोंदिया के प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षु पायलटों का प्रशिक्षण कराया जाता है। प्रशिक्षु पायलट गोंदिया से प्रशिक्षकों के साथ ट्रेनिंग लेते हैं, लेकिन शनिवार को दुभार्ग्यवश ये घटना हो गई। एयरक्राफ्ट कैसे क्रैश हुआ, ये जांच के बाद ही पता चलेगा। जानकारी के अनुसार, जो एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हुआ है, उसे सिंगल इंजन डी-41 ट्रेनी एयरक्राफ्ट कहा जाता है। गोंदिया एयरपोर्ट में ऐसे 16 डी-41 ट्रेनी एयरक्राफ्ट हैं और 4 डबल इंजन डी-42 ट्रेनी एयरक्राफ्ट हैं। हर साल 100 से अधिक प्रशिक्षु पायलट गोंदिया एयरपोर्ट में ट्रेनिंग लेते हैं।

MadhyaBharat 19 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.