Since: 23-09-2009

  Latest News :
वन नेशन, वन इलेक्शन पर JPC चीफ का दावा .   देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, 15 राज्यों में अलर्ट.   परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भोपाल की सड़कों पर बढ़ी ई-बसों की रफ्तार .   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   छत्तीसगढ़ में राशन वितरण की नई व्यवस्था.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.  
पालीघाट में मिले दोनों शवों की हुई शिनाख्त
raigarh, Identification, both dead bodies

रायगढ़। रायगढ़ जिले के तमनार थाना के अंतर्गत आने वाले पालीघाट में आज मंगलवार को मिली दो शवों के शिनाख्त के लिये परिवार वालों को बुलाया है।दोनों मृतकों के नाम पवन उपाध्याय व प्रवीण ओझा बताया जा रहा है। इतना ही नही दोनों पेशे से वाहन चालक हैं और अस्थाई तौर पर छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में रहते थे। पुलिस की मानें तो इनका मूल निवास यूपी है और यहां कुछ दिनों से आकर वाहन चलाकर अपनी रोजी-रोटी चला रहे थे। आज दोनों शवों का पोस्टमार्टम करने के बाद शवों को परिवार को सौंपा जा रहा है।

दो युवकों की लाश के मामले में धरमजयगढ़ एसडीओपी दीपक मिश्रा ने बताया कि दोनों की लाशें लगभग सप्ताह भर पुरानी है और इनके कपड़ों से परिवार वालों ने पहचान की है। जिसकी पुष्टि होनी बाकी है। बातचीत के दौरान दीपक मिश्रा ने यह भी बताया कि प्रारंभिक तथ्यों के आधार पर यह मामला हत्या से जुड़ा हो सकता है और मौके पर कुछ महत्वपूर्ण सुराग भी हाथ लगे हैं।

घटना स्थल बदलने की आशंका हुई गहरी

धरमजयगढ़ एसडीओपी दीपक मिश्रा ने इस पूरे मामले में हत्या की आशंका से इंकार नही किया है। उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दोनों युवकों की हत्या कहीं और की गई है और उनके शवों को छुपाने के लिये पालीघाट का सुरक्षित स्थान मानकर फेंका गया है। चूंकि लाश चार से पांच दिन पुरानी है। जो लगभग सड़ने की स्थिति में थी और उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है।

MadhyaBharat 21 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.