Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बाघ के हमले से अधेड़ की मौत
umaria. Middle aged man ,tiger attack

उमरिया। जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा परिक्षेत्र के ग्राम झाल में एक अधेड़ पर झाड़ी में छिपे बाघ ने हमला कर दिया जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई है वहीं पूरे गांव में दहशत का माहौल है। जानकारी लगते ही वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई, जहां पर विभाग के अधिकारी मौके समय से नही पहुंचे पुलिस मौके पर पहुंच कर हालात में काबू पाने की पूरी कोशिश कर रही हैं।

पूरा मामला उमरिया के विश्वप्रसिद्ध बाँधवगढ टाइगर रिजर्व का है, जहां एक बाघ ने हमलाकर अधेड़ को मौत के घाट उतार दिया है। घटना पनपथा परिक्षेत्र के झाल की जहां बुधवार की सुबह महुआ बीनने के लिए सड़क से गुजर रहे 57 वर्षीय नत्थूलाल गडारी निवासी ग्राम झाल के ऊपर झाड़ियों में छिपे बाघ ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया है।

हमलावर बाघ मृतक को खींचकर अंदर जंगल की ओर ले गया अधेड़ की चीखपुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन बाघ के हमले से अधेड़ की मौत हो चुकी थी और बाघ जंगल की ओर लौट गया। घटना की जानकारी के बाद इलाके में बाघ की दहशत फैल गई है वहीं पुलिस और पार्क के अधिकारी 6 घंटे बाद मौके पर पंहुचे, वन विभाग के अमले को देर से पहुंचने से आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग की गाड़ियों में पथराव भी कर दिए हैं। वहीं इंदवार टी आई एम एल वर्मा ने बताया कि मौके पर पहुंचे हजारों की तादाद में ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर बंद विभाग की गाड़ियों में पथराव कर दिया जिससे वन विभाग की गाड़ियों के शीशे टूट गए हैं, वहीं पुलिस के पहुंचने के बाद ग्रामीणों को समझाइश दी गई पुलिस मर्ग कार्यवाही कर रही है। मौके पर ही एसडीएम मानपुर को भी बुलाया गया है और डॉक्टर को भी बुलाया गया है, ताकि यही शवविच्छेदन कराकर परिजनों को सौंप दिया जाए, हालांकि हमेशा देखने में आता है कि वन विभाग की लापरवाही के कारण ऐसी घटनाएं लगातार घट रही हैं।

MadhyaBharat 22 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.