Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कांग्रेस नेता विक्रांत भूरिया झाबुआ से गिरफ्तार
bhopal, Congress leader ,Vikrant Bhuria arrested

भोपाल/झाबुआ। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया को रविवार को भोपाल जीआरपी ने झाबुआ से गिरफ्तार कर लिया। भूरिया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म होने के बाद शुक्रवार शाम भोपाल में ट्रेन रोककर प्रदर्शन का नेतृत्व किया था। पुलिस उन्हें लेकर भोपाल आ रही है, जहां उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

रानी कमलापति स्टेशन के जीआरपी थाना प्रभारी एमएस सोमवंशी ने बताया कि विक्रांत भूरिया, अखिलेश यादव, मनीष चौधरी समेत 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 143, रेलवे एक्ट की धारा 145, 147 के तहत थाने में केस दर्ज किया गया था। इसी मामले में उन्हें रविवार को झाबुआ से गिरफ्तार किया गया है। उन्हें भोपाल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भोपाल में शुक्रवार शाम करीब 5.30 बजे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के पांच नंबर प्लेटफार्म पर जबलपुर की ओर जा रही चलती ट्रेन को रोक दिया था। उन्होंने करीब 15 मिनट तक रेलवे ट्रेक पर हंगामा किया। युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विकांत भूरिया समेत कई नेता इंजन के ऊपर चढ़ गए थे। इन लोगों ने यहां जमकर नारेबाजी भी की थी। पुलिस ने कांग्रेसियों को खदेड़ दिया था।

हम चुप नहीं रहेंगे: विक्रांत भूरिया

अपनी गिरफ्तारी के समय विक्रांत भूरिया ने कहा कि राहुल गांधी के प्रकरण से पहले जेपी नड्डा ने सभी ओबीसी सांसदों को बैठक पर बुलाया। ये साफ दिखाता है कि संसद से लेकर सभी लोग बीजेपी वालों के लिए काम कर रहे हैं। ये चाहते हैं कि जो ताकत से आवाज उठाएगा, उसकी आवाज बंद कर दें। हम चुप नहीं रहेंगे। आज ये लोग गिरफ्तार करने आए हैं, इन्हें लगता है हम डर जाएंगे, लेकिन मैं डरूंगा नहीं, इनके साथ जाऊंगा। यदि जेल जाना पड़ा तो जेल भी जाऊंगा।

MadhyaBharat 26 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.