Since: 23-09-2009
बीजापुर। गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे को लेकर नक्सलियों के केंद्रीय कमेटी के प्रवक्ता अभय ने सोमवार को प्रेस नोट जारी कर आरोप लगाते हुए कहा कि गृहमंत्री सीआरपीएफ को नक्सलियों के खिलाफ यह कहकर भड़का रहे हैं कि नक्सली देश विरोधी और आतंकवादी हैं।
प्रेस नोट में कहा गया है कि हमारा युद्ध सीआरपीएफ के खिलाफ नहीं बल्कि शासक वर्ग और उस हुकूमत के खिलाफ है जो जनता पर अत्याचार करते हैं। नक्सली प्रवक्ता ने गृहमंत्री के उस बयान का भी खंडन किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि नक्सलवाद से जंग आखिरी चरण पर है और आदिवासी विकास में सीआरपीएफ का बड़ा योगदान है। गृहमंत्री का दौरा सिर्फ सीआरपीएफ को आदिवासियों के खिलाफ भड़काने के लिए था। नक्सली प्रवक्ता ने कहा कि सिर्फ दो सालों में 53 कैम्प स्थापित कर सम्पूर्ण बस्तर के सैनिकीकरण कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री के इस दौरे के बाद नक्सल प्रभावित इलाकों में हवाई हमले के तेज होने की आशंका व्यक्त की है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |