Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
दो हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
sidhi, Patwari arrested, taking bribe

सीधी। रीवा लोकायुक्त पुलिस की टीम ने मंगलवार सुबह एक पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। यह कारवाई मंगलवार सुबह करीब 11 बजे सीधी जिले के तहसील मड़वास में की गई है। पटवारी जमीन की इतलाबी के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था। लोकायुक्त की टीम तहसील कार्यालय एवं पटवारी के निवास पर रिकार्ड की पड़़ताल कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रमेश तिवारी निवासी जोडउरी ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत की थी कि पटवारी राजेश कोल जमीन के इतलाबी के लिए 4000 रिश्वत की मांग कर रहा है। पैसा नहीं देने पर कार्य नहीं किया जा रहा है। लोकायुक्त टीम से चर्चा के बाद फरियादी ने पटवारी से रिश्वत की राशि की पहली किश्त के रूप में 2000 रुपये देने की बात की। तय योजना के अनुसार मंगलवार की सुबह 11 बजे फरियादी रमेश तिवारी 2000 रुपये लेकर तहसीलदार कार्यालय में पहुंचा। तब तक लोकायुक्त की टीम अपना जाल बिछा चुकी थी। जैसे ही रमेश तिवारी ने पटवारी को रिश्वत की राशि दी, लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। रंगे हाथ पकड़े गए आरोपित पटवारी को लेकर लोकायुक्त टीम टिकरी गेस्ट हाउस गई है, जहां अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। लोकायुक्त की इस कार्रवाई से राजस्व अमले में हड़कंप की स्थिति है।

MadhyaBharat 28 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.