Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
इंदौर: होटल पपाया इन और प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग
indore, Fire breaks out  Hotel Papaya Inn  plastic factory

इंदौर। शहर के दो स्थानों पर बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग की पहली घटना बाणगंगा क्षेत्र में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में हुई। वहीं, दूसरी घटना राऊ स्थित पांच मंजिला होटल पपाया में हुई। होटल में गेस्ट सहित कुल 46 लोग थे, जिन्हें रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। फायर बिग्रेड द्वारा की जा रही आग बुझाने की कोशिशों के बीच होटल के पिछले हिस्से में दोबारा आग लग गई।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाणगंगा थाना क्षेत्र की एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भयानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने पड़ोस की फैक्ट्री को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। कई टैंकर पानी लगने के बाद भी अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। यहां लगी आग का धुआं कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा है। फैक्ट्री संचालक ने बताया कि आग कैसे लगी, अभी इसकी जानकारी नहीं मिली है।

 

 

वहीं, राऊ स्थित पपाया होटल में भी आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। हादसे के समय होटल में 46 लोग फंसे हुए थे। आग लगने से होटल में हड़कंप मच गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। फायर ब्रिगेड ने रेस्क्यू कर सभी लोगों को बाहर निकाला। इस दौरान क्रेन की मदद भी ली गई। लोगों को बाहर निकालने के लिए होटल के कांच, खिड़की सहित कुछ जगह तोड़फोड़ करना पड़ी। रेस्क्यू के दौरान कुछ लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। हालांकि, कोई जनहानि नहीं हुई है। आग बुझाने की कोशिश के दौरान होटल के पिछले हिस्से में दोबारा आग लग गई।

MadhyaBharat 29 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.