Since: 23-09-2009
बीजापुर। जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र अंर्तगत बीजापुर-गंगालूर मार्ग पर ग्राम किकलेर के पास नक्सलियों ने बारूदी विस्फोट कर छोटे पाईप पुलिया को उड़ा दिया है। इस विस्फोट की वारदात के दौरान वहां कोई भी मौजूद नही था। जिससे किसी भी प्रकार का किसी को भी नुकसान नही हुआ है।
विस्फोट इतना जोरदार था कि दूर तक धमाके की आवाज सुनी गई।लगभग 6 फीट के गहरे गढ्ढे को देखकर विस्फोट का अनुमान लगाया जा सकता है। विस्फोट के बाद बीजापुर-गंगालूर मार्ग पर आवागमन बंद हो गया है। किसी के वहां पर नही होने के बावजूद इतने बड़े धमाके को मौसम की खराबी से नक्सलियों द्वारा लगाये गये पुराने बारूद में स्वत: ही विस्फोट होने की संभावना भी व्यक्त की जा रही है।
बस्तर आईजी सुंदरराज पी. नक्सली बारूदी विस्फोट की पुष्टि करते हुए बताया कि नक्सलियों द्वारा लगाए गए पुराने बारूद मेें विस्फोट हुआ है।उस दौरान वहां कोई भी मौजूद नही था। जिससे किसी को क्षति नहीं हुई है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |