Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
हेडमास्टर कृपाशंकर श्रीवास्तव ने इस सरकारी स्कूल का अपने दैनिक वेतन से ही कर दिया कायाकल्प
हेडमास्टर कृपाशंकर श्रीवास्तव ने इस सरकारी स्कूल का अपने दैनिक वेतन से ही कर दिया कायाकल्प

भारत में ज्यादातर सरकारी स्कूलों  की बात करने पर ज़हन में सिर्फ खराब इमेज ही बनती है। और इस वजह से  अभिभावक अपने बच्चों का एडमिशन सरकारी  स्कूलों में करवाने से घबराते हैं।और कभी- कभी यह भी होता है कि  जिन सरकारी स्कूलों की स्थिति बेहतर है तो वहां एडमिशन मिलना भी मुश्किल होता है। अधिकतर सरकारी स्कूलों में गरीब परिवारों के बच्चे ही पढ़ते हैं । लेकिन अगर सरकारी स्कूलों की स्थिति में सुधार हो जाए और शिक्षक अपनी जिम्मेदारी का सही निर्वहन करने लगें तो अभिभावक बच्चों के एडमिशन के लिए उन्हें ही वरीयता देंगे। इन दिनों छत्तीसगढ़ के सरगुजा में चिकलाडीह के सरकारी स्कूल के हेडमास्टर, कृपाशंकर श्रीवास्तव चर्चा में हैं. इन्होंने अपने स्कूल की तस्वीर का पूरी तरह से कायाकल्प कर  दिया है ।

हेडमास्टर कृपाशंकर श्रीवास्तव सामने भी थीं बड़ी चुनौतियां लेकिन उन चुनौतियों को कैसे अवसर में बदला ये देखिए-

कृपाशंकर श्रीवास्तव ने 2011 में इस स्कूल की बागडोर संभाली थी।उस समय उनके सामने कई चुनौतियां थीं।उन्हें पता था कि उन्हें न सिर्फ स्कूल के खराब बुनियादी ढांचे को ठीक करवाना है, बल्कि कम नामांकन दर और लापरवाह शिक्षकों की परेशानी भी खत्म करनी है। हेडमास्टर जानते थे कि आदिवासी ग्रामीण इलाकों के बच्चों को स्कूल में एडमिशन दिलाना और उनकी नियमित अटेंडेंस सुनिश्चित करवाना आसान नहीं होगा ।छत्तीसगढ़ का यह सरकारी स्कूल 1947 में बना था। कृपाशंकर श्रीवास्तव ने सरकार से कोई मदद मांगने के बजाय अपने फंड का इस्तेमाल किया।10 से भी ज्यादा सालों से वह स्कूल के माहौल में बदलाव लाने के लिए अपने मासिक वेतन से एक दिन की आय दे रहे हैं। इससे उनके यहां बच्चों के नामांकन दर में काफी सुधार हुआ है। हेडमास्टर श्रीवास्तव इस साल स्कूल से रिटायर हो रहे हैं। उन्होंने स्कूल की पूरी तस्वीर बदल दी ह।उन्होंने छात्रों को पढ़ाने के लिए शैक्षिक मूल्यों और अच्छे परिवेश पर जोर दिया और सारी चुनौतियों को किनारे लगाकर गुरू का असली अदा कर दिया ।

 

MadhyaBharat 6 April 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.