Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
सांप्रदायिक हिंसा: बिरनपुर गांव में फिर मिले दो शव
raipur, Communal violence, two dead bodies

बेमेतरा/रायपुर। बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुये हिंसा में मंगलवार की सुबह दो और शव मिलने से तनाव बढ़ गया है। एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला ने बताया कि बिरनपुर गांव में दो समुदायों के बीच हुई झड़प से कुछ किलोमीटर की दूरी पर दो और लोगों की मौत की सूचना मिली है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों के शवों को फिलहाल बेमेतरा जिला अस्पताल के मरचुरी में रखा गया है। दो और लाशें मिलने के बाद पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है।

एसपी कल्याण एसेसेला ने कहा, फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि शव में हेड इंजूरी के निशान है। गांव से कनेक्शन है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।

 

उल्लेखनीय है कि बिरनपुर में स्कूली बच्चों के विवाद के बाद शनिवार को सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई। इसमें भुनेश्वर साहू नाम के एक युवक की मौत हो गई। खबर मिलने के बाद पुलिस ने बिरनपुर गांव को छावनी में तब्दील कर दिया। इसी मसले पर विश्व हिंदू परिषद की ओर से सोमवार को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया गया था। इस दौरान बिरनपुर गांव में उपद्रवियों ने एक मकान को आग लगा दी थी। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें रिहा कर दिया था।

 

छत्तीसगढ़ बंद के बाद लोग बिरनपुर में हालात सुधरने का अनुमान लगा रहे थे, लेकिन मंगलवार की सुबह दो और लाश मिलने की खबर से तनाव बढ़ गया है।

MadhyaBharat 11 April 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.