Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
कांग्रेस की तरह भाजपा भी हो जाएगी खत्म: अखिलेश यादव
indore,BJP, Congress,Akhilesh Yadav

इंदौर। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को इंदौर प्रेस क्लब में पत्रकारों से रूबरू हुए। यहां उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि समय के साथ कांग्रेस खत्म हो गई, भाजपा भी हो जाएगी। देश में विपक्षी गठबंधन के प्रयास जारी हैं, इसके लिए विभिन्न मुख्यमंत्री मिलकर जुटे हुए हैं।

 

 

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस पार्टी को अपनी भूमिका खुद तय करनी है, कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय पार्टी है। यह उन्हें ऑपर्च्युनिटी मिली है कि जो क्षेत्रीय दल जहां मजबूत हो वहां उनके साथ खड़े हो और भाजपा से मुकाबला करें। उन्होंने कहा कि आगे राहुल गांधी की क्या भूमिका होगी, ये कांग्रेस को तय करना है। कांग्रेस बड़ी पार्टी है। हम सलाह नहीं दे सकते। राहुल गांधी जी ने पैदल यात्रा की तो अपने विवेक से की।

 

 

अखिलेश यादव ने कहा कि ईडी और सीबीआई पर भाजपा वही रास्ता अपना रही, जो कांग्रेस ने अपनाया था। कांग्रेस खत्म हुई। भाजपा भी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश भेदभाव नहीं करता, जो भी आता है अपना लेते हैं, इसलिए पड़ोसी प्रदेश के मुख्यमंत्री उप्र आते हैं क्योंकि उन्हें प्रधानमंत्री बनना होता है। उन्होंने कहा कि एनकाउंटर में धर्म और जाति देखी जा रही है। हम किसी अपराधी का पक्ष नहीं ले रहे हैं, सवाल उठा रहे हैं कि फर्जी एनकाउंटर न हो। मुरैना के लड़के का जो अग्निवीर भर्ती में आया उसे पुलिस ने मार दिया। यादव के अनुसार कोर्ट ऐसे एनकाउंटर में अधिकारियों पर एफआईआर का आदेश दे चुकी है।

 

 

उन्होंने कहा कि योगीजी कहते हैं चुनाव विकास से नहीं जीते जाते। आपके यहां मैंने देखा, मेट्रो के पीलर खड़े हो रहे हैं, हमारे लखनऊ में पांच मेट्रो हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल के एक्सप्रेस वे और मेट्रो की तारीफ करते हुए कहा कि योगीजी गोरखपुर और पीएम के क्षेत्र में भी मेट्रो नहीं ले जा सके और जहां काम चलने वाला था, वह भी बंद हो गया। उन्होंने चुनाव को लेकर कहा कि हम पूरी तैयारी से चुनाव लडेंगे जिसमें हम संविधान, कमजोर वर्ग को न्याय, बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई पर चुनाव लड़ेंगे।

 

 

इससे पहले अखिलेश यादव ने मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के अध्यक्ष जयंत चौधरी व भीम आर्मी चीफ (आसपा अध्यक्ष) चंद्रशेखर आज़ाद के साथ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जन्मस्थली महू पहुंचकर उन्हें अर्पित की पुष्पांजलि। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि "बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने हमें संविधान दिया और आज उस संविधान के ऊपर खतरे मंडरा रहे हैं। एक-एक करके संस्थाओं को खत्म किया जा रहा है, संविधान को खत्म करने के लिए सरकारें काम कर रही है।

 

 

उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारी अच्छा काम करना चाहते हैं लेकिन अच्छे अधिकारियों को यह सरकार काम नहीं करने दे रही है। सबसे ज्यादा फेक एनकाउंटर की नोटिस यूपी सरकार को क्यों आए ? सबसे ज्यादा कस्टोडियल डेथ यूपी में क्यों है ? उत्तर प्रदेश फेक एनकाउंटर में नंबर वन है, कस्टोडियल डेथ में नंबर वन है। नेशनल ह्यूमन राइट ने नोटिस दी हैं।

 

 

उन्होंने कहा कि आज भी सरकार के पास रोजगार, महंगाई का जवाब नहीं है। जो इंफ्रास्ट्रक्चर बनता है जिससे खुशहाली आती है उसका जवाब नहीं है। उद्योगपति भारत छोड़कर भाग रहे हैं, बैंक खत्म हो रही है, उसका जवाब नहीं है।" अखिलेश यादव ने कहा कि देश में बदलाव हो और देश की जनता बदलाव चाहती है। मध्य प्रदेश में कितनी सीटों पर समाजवादी पार्टी द्वारा चुनाव लड़े जाने को लेकर कहा कि सवाल अभी सीटों का या राजनीति का नहीं है। आज संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर जी की जयंती है। उनके जन्मस्थली महू में जाकर बाबा साहब आम्बेडकर को पुष्प अर्पित करने के लिए आया हूं।

 

 

अखिलेश ने दलितों को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता में रहेगी, संविधान को खतरा रहेगा। 'बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने हमें संविधान दिया और आज उस संविधान के ऊपर खतरे मंडरा रहे हैं। एक-एक करके संस्थाओं को खत्म किया जा रहा है, संविधान को खत्म करने के लिए सरकारें काम कर रही है।' इस दौरान जन्मस्थली समारोह स्थल पर कुछ महिलाएं लाडली बहना योजना की तख्तियां लेकर खड़ी थीं। इन्हें देखकर अखिलेश यादव रुक गए। उन्होंने महिलाओं से कहा कि इसे दो हजार रुपये होना चाहिए। बाद में अखिलेश यादव ने मीडिया से कहा कि इसे 6 हजार रुपये होना चाहिए। साथ ही ऐलान कर दिया कि हमारी सरकार आएगी तो हम लाडली बहनों को 6 हजार रुपए देंगे।

MadhyaBharat 15 April 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.