Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
जहरीली ताड़ी पीने से तीन की मौत
alirajpur,Three died , poisonous toddy

अलीराजपुर। जिले के टांडा थाना अंतर्गत झड़ामली गांव में जहरीली ताड़ी पीने से तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। इनमें से एक व्यक्ति की मौत घर पर ही हुई, जबकि दो अन्य मौतें धार और झाबुआ के जिला अस्पताल में हुई। वहीं, 13 से अधिक लोग बीमार हुए हैं, जिनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार टांडा थाना अंतर्गत ग्राम झडामली निवासी ऐलसिंह (26 साल) के घर रविवार को काली बाई पत्नी इंदरसिंह व नसरु पुत्र इंदर सिंह आए थे। जिसके चलते गांव से ही 5 लीटर ताड़ी लाई गई थी। जिसे सभी लोगों ने साथ बैठकर पी थी। कुछ देर बाद अचानक सभी लोग बीमार होने लगे। इसी दौरान घर पर ही नसरु की मौत हो गई। जिन लोगों ने ताड़ी नहीं पी थी, वे लोग गांव के अन्य लोगों की मदद से बीमारों को टांडा व बोरी के अस्पताल लेकर गए, जहां पर उनका उपचार किया गया। टांडा पहुंचे बीमारों को रात में ही धार और झाबुआ जिला अस्पताल भेज दिया गया था। देर रात उपचार के दौरान इनमें से काली बाई व गदिया पुत्र मंगतिया नाम के युवक की भी मौत हो गई।

 

बीमार ऐलसिंह ने बताया कि घर मेहमान आने पर गांव से ही ताड़ी लेकर आए थे, जिसके तीन गिलास पीने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ी व उल्टी होने लगी। तबीयत खराब होने पर सभी लोग घर में ही लेटे हुए थे, कुछ देर बाद नसरु की सबसे पहले मौत हो गई। बाद में अस्पताल में काली बाई व गदिया पुत्र मंगतिया नाम के युवक की भी मौत हो गई है। बोरी स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर अमित दलाल के अनुसार एक मरीज गदिया (55) पुत्र मांगतिया चौहान की हालत बिगड़ते देख उसे झाबुआ जिला अस्पताल रेफर किया गया था, जहां रविवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हालत बिगड़ने पर 9 लोगों को बोरी स्वास्थ्य केंद्र व दो बच्चों समेत 4 को धार अस्पताल भेजा गया। जहां उनकी स्थिति अभी बेहतर है। उनका कहना है कि ताड़ी में कीटनाशक दवाई मिली होने के साक्ष्य मिले हैं।

 

इस मामले में धार पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह का कहना है कि तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 13 लोग बीमार हुए हैं। जो अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उन्होंने बताया कि इन लोगों ने रविवार शाम को ताड़ी पी थी जिसके बाद ये लोग बीमार हुए। अलग-अलग स्थानों पर 3 लोगों की मौत हुई है।

MadhyaBharat 17 April 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.