Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
दबंगों ने गांव के 10 परिवारों का किया हुक्का पानी बंद
kondagaon, bullies stopped , hookah water

कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कोंडागांव जिला से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां कुछ दबंगों द्वारा एक ही समाज के 10 परिवार के 55 लोगों का गांव में हुक्का पानी बंद कर रखा है, हैरान करने वाली बात यह भी है कि दबंगों ने उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ लेने भी नहीं दे रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह मामला कोण्डागांव जिला के उपतहसील धनोरा के ग्राम सवाला का है, जहां तकरीबन तीन वर्ष पहले गांव के ही कुछ दबंगों के द्वारा पीड़ित ग्रामीणों को भरी पंचायत के बीच में यह फरमान सुनाया था इसके बाद से ये लोग गांव में आश्रितों की तरह रह रहे हैं। जबकि इनकी पूरी पीढ़ी इसी गांव में वर्षों से निवास करती आ रही है। यहां तक कि, अब तो इनकी जमीन पर भी कब्जा होने लगा है, जिससे परेशान होकर अब अपनी समस्या कलेक्टर को बताने पहुंचे हैं। पीड़ित ग्रामीण घासीराम ने मंगलवार को बताया कि, उनके परिवार के द्वारा गांव में जिस जमीन पर खेती बाड़ी वर्षों से किया जा रहा है उसे अधिकारियों ने शासकीय जमीन घोषित कर दिया जो हमारे जीवन का सहारा था। अपनी इस समस्या को कलेक्टर से अवगत कराते हुए हमारी जमीन हमें वापस कराने की मांग करेंगे और जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक हम अपने पूरे परिवार के साथ कलेक्टर परिसर में ही बैठे रहेंगे। हम लोग इसके लिए पूरी तरह से सजग होकर आ गए हैं।

MadhyaBharat 18 April 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.