Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भिण्डः अतिक्रमण हटाने गए गए नपा अमले पर हमला
Bhind, Attack , NAPA staff

भिंड। जिले के लहार में बुधवार सुबह नगर पालिका का अमला एक मकान का अतिक्रमण हटाने पहुंचा तो स्थानीय लोगों ने पहले तो विरोध किया और अमले पर हमला कर दिया। उन्होंने बगैर नोटिस के लहार विधायक के दबाव में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया। इसके बाद आक्रोशित लोग और व्यापारी अपनी दुकानें बंद कर थाने पहुंच गए और कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। तनाव को देखते हुए सभी थानों से पुलिस बल बुलाया गया है। उधर सीएमओ ने व्यापारी पर कार्रवाई के दौरान अपने साथ मारपीट करने का आरोप लगाया।

 

 

जानकारी के अनुसार जिले के आलमपुर के लहार नगर पालिका का अतिक्रमण विरोधी अमले ने बुधवार सुबह मुख्य मार्ग पर स्थित मोहन झा के मकान का अगला हिस्सा तोड़ दिया, जिसके बाद विवाद की स्थिति बनी। मोहन झा का कहना है कि मकान पर न्यायालय से स्टे चल रहा है, इसके बावजूद प्रशासन ने हमारा मकान तोड़ दिया। यह पूरी कार्रवाई स्थानीय विधायक गोविंद सिंह के दबाव में की गई।

 

 

कार्रवाई को लेकर मोहन झा ने लहार आरोप लगाया कि नगर पालिका सीएमओ महेश पुरोहित पर पहले भी कई बार दबाव बना चुके हैं। सीएमओ कहते हैं कि अगर मकान बचाना है तो विधायक जी की शरण में चले जाओ और आज मकान तोड़ दिया गया। इधर, सीएमओ महेश पुरोहित का कहना है कि एसडीएम आरए प्रजापति से लिखित आदेश मिला था, जिसके बाद एसडीओपी अवनीश बंसल, तहसीलदार अमित दुबे, थाना प्रभारी वरुण तिवारी सहित तमाम प्रशासनिक व पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

 

 

नेता प्रतिपक्ष ने सरकार-भाजपा पर साधा निशाना

 

घटना को लेकर स्थानीय विधायक और मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने प्रदेश सरकार और भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि भाजपा नेता द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा था। जब वहां टीम पहुंची तो भाजपा के ही एक प्रदेश पदाधिकारी ने लाठियों और बंदूकों के बल पर सीएमओ और तहसीलदार पर हमला कर दिया। यहां तक कि घटना के दौरान घायल सीएमओ की रिपोर्ट भी थाने में नहीं लिखी गई। उन्होंने कहा कि जिस समय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल में पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दे रहे थे, उसी समय यह हमला हो रहा था।

 

 

नेता प्रतिपक्ष डॉ. सिंह ने घटना के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने आरोपितों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने की मांग की। नेता प्रतिपक्ष ने पत्र में लिखा है कि मोहन झा के अतिक्रमण को हटाया जा रहा था, तभी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अम्बरीश शर्मा बंदूक लेकर अपने साथियों के साथ पहुंचे। अतिक्रमण हटाने में बाधा डाली। अधिकारी से मारपीट की।

MadhyaBharat 19 April 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.