Since: 23-09-2009

  Latest News :
वन नेशन, वन इलेक्शन पर JPC चीफ का दावा .   देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, 15 राज्यों में अलर्ट.   परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भोपाल की सड़कों पर बढ़ी ई-बसों की रफ्तार .   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   छत्तीसगढ़ में राशन वितरण की नई व्यवस्था.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.  
आरक्षण को लेकर भूपेश सरकार का दोहरा रवैया : ओपी चौधरी
raigarh, Double attitude ,Bhupesh government

रायगढ़। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखी चिट्ठी पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा भूपेश सरकार ब्लेम गेम से बाज आए।

आरक्षण को लेकर भूपेश सरकार पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता ने कहा सरकार की यह मंशा नहीं है कि आरक्षण का लाभ किसी भी वर्ग को सही ढंग से मिले। केंद्र को लिखी चिट्ठी में नौवी अनुसूची लागू करने की मांग की है।

ओपी चौधरी ने केशवा नंद भारती बनाम अन्य के वाद का उल्लेख करते हुए कहा नवी अनुसूची कोर्ट में विचारणीय है। संविधान के मूल ढांचे के विपरीत ब्लेम गेम की पॉलिटिक्स करना अनुचित है। 76% आरक्षण हेतु पर ओपी चौधरी ने कहा भूपेश बघेल वास्तिविक आंकड़े राज्यपाल तक क्यों नही पहुंचाते। 42% आरक्षण में मसौदे पर राज्यपाल ने हस्ताक्षर कर दिए, लेकिन उसे आज तक विधानसभा के पटल पर क्यों नहीं रखा गया, इसका जवाब भी प्रदेश की जनता जानना चाहती है। 27 % ओबीसी आरक्षण एवम 32% एससी आरक्षण के खिलाफ भूपेश सरकार खुद ही कोर्ट में याचिका लगवाती है, जिसकी वजह से कोर्ट को स्टे का रुख अख्तियार करना पड़ता है।

आरक्षण के खिलाफ कोर्ट में याचिका लगाने वाले को पुरुस्कृत करने का पाप यह सरकार कर रही है।

भूपेश सरकार व कांग्रेस आरक्षण पर दोमुंही राजनीति कर रही है। सरकार की मंशा है कि किसी भी वर्ग को सही तरीके से आरक्षण का लाभ न मिले।

भूपेश सरकार की ब्लेम गेम पॉलिटिक्स छत्तीसगढ़ की जनता समझ चुकी है। जनता आने वाले समय में भूपेश सरकार को जरूर सबक सिखाएगी।

MadhyaBharat 20 April 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.