Since: 23-09-2009
बीजापुर/जगदलपुर। जिले के थाना नेलसनार से पुलिस बल गुरुवार 20 अप्रैल प्रात: 07 बजे सर्चिंग अभियान पर निकली थी। ग्राम बांगापाल से 03 किमी. पूर्व में सर्चिंग के दौरान प्रात: 7.45 बजे के मध्य एक आईईडी मार्ग में सुरक्षा बल द्वारा बरामद किया गया।
बरामद आईईडी को निष्क्रिय करने के दौरान जवान सीताराम कुडियम आईईडी के चपेट में आने से घायल हुआ है। घायल जवान को प्राथमिक उपचार पश्चात दंतेवाड़ा जिला अस्पताल बेहतर इलाज के लिए रवाना किया जा रहा है। इसकी पुष्टि बीजापुर एसपी आंजनेय वाष्णेय ने की है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |