Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
सिंहपुर स्टेशन पर रेल हादसे के बाद तीसरे दिन भी बाधित रहा रेल यातयात
anuppur, Rail traffic ,remained disrupted

अनूपपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर-कटनी रेलखंड के सिंहपुर रेलवे स्टेशन पर हुए भीषण हादसे के तीसरे दिन शुक्रवार को भी यात्री ट्रेनों की आवाजाही बहाल नहीं हो सकी। गुरुवार की रात तीसरी लाइन के लिए बिछाई गई नई ट्रैक को चालू किया गया। गुरुवार रात 9.20 पर मालगाड़ी निकाली। इस बीच सिंहपुर हादसे के बाद से लगातार तीसरे दिन भी यात्री ट्रेनें नहीं चलने से आमजन परेशान हुए। इलाज व दूसरे जरुरी कार्यों से बाहर जाने वाले किराए पर वाहन लेकर ज्यादा पैसे खर्च कर यात्रा करने विवश हैं। इधर, सिंहपुर में रेल हादसे के बाद सुधार कार्य में जुटे रेल अधिकारियों ने दावा किया 21 अप्रैल की शाम तक सिंहपुर से यात्री ट्रेनों की आवाजाही प्रारंभ होने की संभावना है।

मशीनरी की मदद से हटा रहे मलबा

रेलवे ट्रैक पर बिखरे पड़े मालगाड़ी के मलवे को हटाने के लिए मशीनरी की मदद ली जा रही है। रेस्टोरेशन का कार्य प्रारंभ कर 6 जेसीबी, 140 टन की दो क्रेन व 70 टन की एक क्रेन की मदद से मालगाड़ी के इंजन व डिब्बों को हटाया जा रहा है। इसके अलावा यूएसडी मशीन व 4 पैकिंग मशीन रेलवे लाइन को दुरुस्त करने में लगी है। घटना के दौरान विद्युत पोल व लाइन भी क्षतिग्रस्त हुई है। 4 टॉवर कार की मदद से क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन को सुधारा जा रहा है। इसके अलावा मौके पर 1000 से ज्यादा रेल कर्मचारी रेस्टोरेशन के कार्य में जुटे हुए हैं।

 

बिलासपुर जोन के सीपीआरओ साकेत रंजन ने बताया कि 4 इंजनों को हटा लिया गया हैं। 6 बोगी से कोयला हटाने का कार्य जारी हैं, शाम तक बोगियों को हटाया जायेगा। इसके बाद पटरी का काम के बाद सिंगनल का कार्य किया जायेगा। उम्मीद हैं कि शनिवार सुबह तक यातायात बहाल हो जायेगा।

MadhyaBharat 21 April 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.