Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
राई नृत्य में नृत्यांगना के साथ जमकर थिरके कांग्रेस विधायक शिवदयाल
panna, Congress MLA Shivdayal ,danced fiercely

पन्ना। पवई से भाजपा विधायक प्रहलाद लोधी के कुछ माह पूर्व एक महिला से बातचीत का वीडियो वायरल होने के बाद अब कांग्रेस के गुनौर विधायक शिवदयाल बागरी का कल से एक राई नृत्य की नृत्यांगना के साथ अश्लील नृत्य का वीडियो वायरल हो रहा है जो जिले भर में चर्चा का विषय बना है।

बताया जा रहा है कि गुनौर विधानसभा क्षेत्र में ही राई नृत्य का प्रोग्राम रखा गया था जहां गुनौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शिवदयाल बागरी को भी आमंत्रित किया गया था, जहां उन्होंने नृत्यांगना के हाथ पकड़कर नृत्य करते हुए अपने होठों में नोट दबाकर नृत्यांगना के होठों में दिया, हालांकि यह भी देखा गया कि विधायक के मुंह में नोट दबाने वाला कोई अन्य व्यक्ति था यह कौन था और इसके द्वारा ऐसा क्यों किया गया इसका मकसद क्या था अभी यह पता नहीं चला है, लेकिन विधायक का यह नृत्यांगना के साथ नृत्य करने वाला वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि उक्त कार्यक्रम विधानसभा के ग्राम हरद्वाही में विगत दिवस ग्राम वासियों द्वारा आयोजित राई नृत्य में नृत्यांगना के साथ जबरदस्त ठुमके लगाये, इस वीडियो के वायरल होने से कांग्रेस पार्टी के ही अंदर गुनौर विधानसभा से टिकट के जो अन्य दावेदार हैं वह सक्रिय हो गए हैं तथा जानकारी मिली हैं कि उक्त वीडियो को कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ एवं विपक्ष नेता गोविंद सिंह सहित अन्य सभी जगह भिजवा दिया गया है। वहीं विधायक बागरी का इस मामले में कहना हैं कि उसे बदनाम करने के लिए विरोधियों एंव भाजपा की सोची समझी रणनीति का हिस्सा है। यहां तक कहा कि उक्त वीडियो कुछ वर्ष पुराना है। अब सच्चाई क्या यह तो विधायक जी और कार्यक्रम के आयोजक जाने एवं जांच उपरांत ही सच्चाई सामने आ सकती है।

MadhyaBharat 25 April 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.