Since: 23-09-2009
बीजापुर। जिले के गंगालूर मार्ग पर रेड्डी चौक से आगे किकलेर पहाड़ी के पास नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए तीन किलो का आईईडी लगाया था, जिसे जवानों ने सतर्कता एवं सूझबूझ दिखाते हुए बरामद कर नक्सलियों के नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया है।
बीजापुर एसपी आजनेय वार्ष्णेय ने बताया कि शुक्रवार को किकलेर पहाड़ी के पास तीन किलो का आईईडी मुख्य सड़क से लगी पगडंडी से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 85वीं बटालियन एवं बीडीएस बीजापुर की टीम द्वारा डी-माईनिंग की कार्रवाई के दौरान आईईडी बरामद कर मौके पर ही सुरक्षित तरीके से विस्फोट कर निष्क्रिय कर दिया है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |