Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
चुनावी रंजिश में हुए विवाद मेें घायल युवक की मौत पर चक्काजाम
guna, Controversy ,youth injured

गुना। गुना जिले के धरनावदा क्षेत्र में दो दिन पहले चुनावी रंजिश में हुए विवाद में घायल हुए एक युवक की गुरुवार रात अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार सुबह गुस्साए परिजनों और समाज के लोगों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। हंगामा कर रहे लोगों ने नेशनल हाईवे -46 पर चक्काजाम करते हुए बस में तोड़फोड़ कर दी। उग्र भीड़ ने बस मेें तोड़फोड़ करते हुए आग लगाने की भी कोशिश की। इस दौरान समझाइश देने गई पुलिस पर पथराव कर दिया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

पुलिस ने 10 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। एक दर्जन बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जब्त की हैं। मौके पर एसडीएम पीएसपी सहित कई थानों का पुलिस बल मौजूद है। परिजनों की मांग है कि आरोपितों के घर तोड़े जाएं, तभी वह पोस्टमार्टम होने देंगे।

उल्लेखनीय है कि सौंठी गांव के रहने वाले लक्ष्मीनारायण (26) पुत्र प्रेमसिंह यादव बुधवार रात बारोदिया कला गांव में आयोजित शादी समारोह से लौट रहा था। उसके साथ मोहर सिंह भी था। रास्ते में एबी रोड पर सूकेट गांव के कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। पंचायत चुनाव की रंजिश पर दोनों के साथ मारपीट की गई। इसमें लक्ष्मीनारायण और मोहर सिंह घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए गुना लाया गया। यहां गुरुवार रात को लक्ष्मीनारायण यादव ने दम तोड़ दिया। लक्ष्मीनारायण की मौत की खबर सुनकर अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई। शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में समाज के लोग अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों के घर तोड़ने की मांग कर हंगामा कर दिया। काफी देर हंगामा करने के बाद लोग कोतवाली पहुंचे, जहां एसपी को ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान लोग दो धड़ों में बंट गए। कुछ लोग कोतवाली में ही रुके रहे और बाकी जयस्तंभ चौराहे पर आ गए। जयस्तंभ चौराहे पर एक घंटे जाम लगाने के बाद वे करीब पांच किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे-46 पर आ गए। यहां एक यात्री बस को रोककर उसमें तोड़फोड़ की। इस दौरान बस में सवार यात्री किसी तरह वहां से भागे। बस में तोड़फोड़ को रोकने गई पुलिस पर भी प्रदर्शनकारियों ने हमला कर दिया। प्रदर्शन करने वालों ने पुलिस पर पत्थर भी फेंके। बचाव में पुलिस ने भी लाठीचार्ज कर दिया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठियां भांजीं। अभी मौके पर एसडीएम सीएसपी, टीआई समेत अन्य पुलिस बल मौजूद हैं।

इस संबंध में सीएसपी श्वेता गुप्ता ने हिस को बताया कि मामले में हत्या की धारा बढ़ा दी गई है। साथ ही दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है। पुलिस की पांच टीमें आरोपियों की तलाश के लिए रवाना की गई हैं।

MadhyaBharat 5 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.