Since: 23-09-2009
बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत पेद्दाकोड़ेपाल कैम्प से थाना नैमेड़ एवं केरिपु 222 की संयुक्त टीम सर्चिंग पर पेद्दाकोड़ेपाल की ओर निकली थी।
इस दौरान दो नक्सली सुखराम पूनेम (भूमकाल मिलिशिया सदस्य) पिता स्व. बुधरू पूनेम उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी स्कूलपारा छोटे तुंगाली थाना जांगला एवं मोटू मुचाकी (पोटेनार सीएनएम सदस्य) पिता सोनू मुचाकी उम्र 19 वर्ष जाति मुरिया निवासी स्कूलपारा छोटे तुंगाली थाना जांगला को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में गिरफ्तार दोनों नक्सली 14 मार्च 2023 को मिनगाचल नदी पार से रेत परिवहन कर रहे दो टिप्पर एवं एक ट्रेक्टर की आगजनी की घटना में शामिल होना स्वीकार किया है। जिनके विरुद्ध थाना नैमेड़ में कार्रवाई उपरान्त न्यायिक रिमाण्ड पर शुक्रवार को न्यायालय बीजापुर में पेश किया गया है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |