Since: 23-09-2009
बीजापुर। जिले के उसूर ब्लॉक के पोलमपल्ली में आकाशीय बिजली गिरने से एक ग्रामीण की मौत हो गई, वहीं 21 ग्रामीण घायल हुए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को तेंदूपत्ता तोड़ाई के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक ग्रामीण बाडसे देवा निवासी पोलमपल्ली के कलारपारा की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं अन्य 21 ग्रामीण घायल हुए हैं, घायलों को उपचार के लिए बासागुड़ा अस्पताल में भर्ती कराया है, जिसमें गंभीर रूप से घायल पांच ग्रामीणों को जिला अस्पताल बीजापुर भेजा गया। 15 मामूली घायलों का उपचार स्वास्थ केंद्र बासागुड़ा में किया जा रहा है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |