Since: 23-09-2009
इंदौर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शहर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंकज संघवी के बड़े भाई और जमीन के कारोबारी सुरेंद्र संघवी उर्फ टीनू के घर पर छापा मारा है। भोपाल और दिल्ली से आए ईडी के अधिकारी गुरुवार सुबह संघवी के घर पहुंचे और कार्रवाई शुरू की। फिलहाल शहर के कनाड़िया रोड स्थित संघवी के घर पर जांच चल रही है।
सुरेन्द्र संघवी जमीन के कारोबार से जुड़े हैं। शहर में तमाम कालोनियां सुरेंद्र संघवी द्वारा काटी गई हैं। माना जा रहा है कि जमीन के इस कारोबार में मनी लांड्रिंग के सबूत मिलने के बाद ईडी की टीम ने सबूत इकट्टे करने के लिए संघवी के घर पर छापा मारा है।
सूत्रों से जानकारी मिली है कि ईडी की टीमें शहर के कुछ अन्य जमीन कारोबारियों के ठिकाने पर भी पहुंची है। इसमें दीपक जैन मद्दा और मनीष शाहरा का नाम भी सामने आ रहा है। इनमें से कुछ लोगों के नाम प्रशासन की भूमाफियाओं की सूची में भी शामिल है। माना जा रहा है कि जमीन के खेल में काले धन की लिंक और मनी लांड्रिंग के सबूत मिलने पर ईडी ने कार्रवाई शुरू की है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |